Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-25

Chatra Crime News: टंडवा में कोयला कंपनी के सिक्योरिटी ऑफिस पर फायरिंग का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

Chatra: चतरा के टंडवा थाना क्षेत्र में कोयला कंपनी के सिक्योरिटी ऑफिस पर हुई फायरिंग के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. घटना उरसू मोड़ स्थित चंद्रगुप्त कोल माइनिंग प्राइवेट लिमिटेड के सिक्योरिटी ऑफिस में हुई थी. यहां फायरिंग कर रंगदारी मांगी गई थी और एक सुरक्षाकर्मी को गोली लगी थी. मामले की जांच के लिए पुलिस ने SIT का गठन किया था. टीम ने कार्रवाई करते हुए विकास कुमार सिंह और स्वराज ठाकुर को पकड़ा.

आरोपियों के पास से सामान बरामद
पुलिस ने दोनों आरोपियों के पास से घटना से जुड़े सामान बरामद किए हैं. बरामद सामान में 7.65 एमएम और 7.62 एमएम का एक-एक खाली खोखा, तीन स्मार्टफोन और 32,800 रुपये शामिल हैं.

पुलिस की पिस्टल छीनकर फायरिंग की
पुलिस के अनुसार, विकास कुमार सिंह को घटना में इस्तेमाल हथियार की बरामदगी के लिए टीम अपने साथ ले जा रही थी. इसी दौरान टंडवा थाना क्षेत्र में विकास ने एक पुलिस पदाधिकारी की पिस्टल छीन ली. इसके बाद उसने पुलिस टीम पर गोली चलाकर भागने की कोशिश की. पुलिस ने आत्मरक्षा और हथियार को सुरक्षित रखने के लिए जवाबी कार्रवाई की. इसमें विकास के दाहिने पैर के नीचे गोली लगी. घायल विकास को इलाज के लिए NTPC अस्पताल टंडवा ले जाया गया. वहां से उसे बेहतर इलाज के लिए हजारीबाग रेफर कर दिया गया.

राहुल दुबे गैंग से जुड़ा मामला
पुलिस पूछताछ में सामने आया कि सिक्योरिटी ऑफिस में हुई फायरिंग की घटना में राहुल दुबे गैंग के अपराधियों की भूमिका थी. इस मामले में टंडवा थाना में कांड संख्या 193/26 दर्ज कर जांच शुरू की गई थी. जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि घटना के बाद वारदात को अंजाम देने वाले शूटर स्वराज ठाकुर के खाते में 50 हजार रुपये भेजे गए थे. पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार दोनों आरोपियों ने घटना में अपनी भूमिका स्वीकार की है. पूछताछ में उन्होंने गिरोह के तीन अन्य सदस्यों के नाम भी बताए हैं. मामले में पुलिस आगे की जांच कर रही है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !