Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-24

Chatra Land Dispute: चतरा में 40 फीट ऊंचे टावर पर चढ़ा युवक, बोला समस्या नहीं सुलझी तो कूद जाऊंगा

Chatra Land Dispute: झारखंड के चतरा में जमीन विवाद से परेशान एक युवक सोमवार को करीब 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ गया. युवक ने कहा कि उसकी समस्या जल्द हल नहीं हुई तो वह टावर से कूद जाएगा. घटना मयूरहंड थाना क्षेत्र के करमा गांव की है. पाचघारा निवासी मनोरंजन सिंह टावर के सबसे ऊपर पहुंच गए थे. इससे गांव में काफी देर तक अफरा तफरी का माहौल रहा.

युवक ने प्रशासन पर मदद नहीं करने का आरोप लगाया
मनोरंजन सिंह का कहना था कि वह लंबे समय से जमीन की समस्या से परेशान हैं. उन्होंने कई बार शिकायत की है. उनका आरोप था कि शिकायत के बाद भी प्रशासन की ओर से कोई ठोस मदद नहीं मिली. इसी वजह से वह काफी तनाव में हैं.

टावर के नीचे लोगों की भीड़ जुटी
युवक के टावर पर चढ़ने की खबर मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए. लोगों ने उसे नीचे आने के लिए काफी समझाया. लेकिन मनोरंजन अपनी मांग पर अड़े रहे. इसके बाद ग्रामीणों ने मयूरहंड थाना पुलिस और प्रशासन को सूचना दी.

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शुरू की बातचीत
सूचना मिलने के बाद पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची. अधिकारियों ने सबसे पहले भीड़ को संभाला. इसके बाद युवक को समझाकर सुरक्षित नीचे उतारने की कोशिश शुरू की गई. समाचार लिखे जाने तक युवक को नीचे उतारने का प्रयास जारी था.

जमीन विवाद को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी
स्थानीय लोगों के अनुसार मयूरहंड अंचल में जमीन विवाद से जुड़ी ऐसी घटना हाल के दिनों में दूसरी बार सामने आई है. ग्रामीणों का कहना है कि जमीन से जुड़े मामलों का समय पर समाधान नहीं होने से लोग परेशान हो रहे हैं. पड़ोसी हजारीबाग जिले में भी इससे पहले ऐसी घटना सामने आ चुकी है. फिलहाल पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर है. युवक को सुरक्षित नीचे उतारने के साथ उसकी जमीन संबंधी समस्या की जानकारी लेने की कोशिश की जा रही है.


WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !