Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-09-08

Chatra News: चतरा की बंदा नदी में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, पहचान में जुटी पुलिस

Chatra News: चतरा के राजपुर थाना क्षेत्र में मंगलवार को एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया. शव बंदा नदी के दुमुहान के पास झाड़ियों में फंसा हुआ था. बताया जा रहा है कि कुछ चरवाहे नदी किनारे बकरी चरा रहे थे. इसी दौरान उनकी नजर झाड़ियों में फंसे शव पर पड़ी. शव देखते ही चरवाहे घबरा गए. उन्होंने तुरंत आसपास के ग्रामीणों को इसकी जानकारी दी.

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस
ग्रामीणों ने घटना की जानकारी राजपुर थाना प्रभारी को दी. खबर मिलते ही थाना प्रभारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे. पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया. इसके साथ ही शव के बारे में जानकारी जुटाने का काम शुरू किया गया.

अभी नहीं हो सकी मृतक की पहचान
शव किस व्यक्ति का है, इसकी जानकारी अभी सामने नहीं आई है. पुलिस मृतक की पहचान कराने की कोशिश कर रही है. पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि व्यक्ति नदी तक कैसे पहुंचा. मौत की असली वजह जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगी. 

नदी में शव मिलने की खबर आसपास के इलाकों में तेजी से फैल गई. इसके बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए. घटना को लेकर इलाके में कई तरह की चर्चाएं हो रही हैं. हालांकि, मौत के कारण और शव नदी तक पहुंचने की स्थिति को लेकर फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और मृतक की पहचान के प्रयास जारी हैं.



WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !