Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-07

Chatra News : इटखोरी में युवक की हत्या, भाई-भाभी समेत तीन हिरासत में, आपसी विवाद में गई युवक की जान

Chatra News : जिले के इटखोरी थाना क्षेत्र अंतर्गत कोनी पंचायत के पकरिया कला गांव में एक युवक की हत्या का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान 32 वर्षीय संतोष भुइंया के रूप में हुई है। घटना के बाद पुलिस ने मृतक के भाई, भाभी और एक अन्य व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।जानकारी के अनुसार संतोष भुइंया का अपनी भाभी के साथ प्रेम प्रसंग होने की बात सामने आ रही है। इसी बात को लेकर बुधवार रात दोनों भाइयों के बीच विवाद और मारपीट हुई। बताया जा रहा है कि झगड़े के दौरान संतोष जमीन पर गिर गया और उसका सिर ईंट से टकरा गया, जिससे अधिक खून बहने के कारण उसकी मौत हो गई।


घटना के बाद गांव में सनसनी, पुलिस जांच में जुटी


घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मामले में मृतक के भाई, भाभी और बहन को हिरासत में लिया है और उनसे पूछताछ की जा रही है।

गांव के लोगों ने बताया कि घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। स्थानीय मुखिया ने इसे बेहद दुखद घटना बताते हुए दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है।


प्रेम प्रसंग और पारिवारिक विवाद के एंगल से जांच


पुलिस पूरे मामले की जांच प्रेम प्रसंग और पारिवारिक विवाद के एंगल से कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि पूछताछ और जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

फिलहाल गांव में स्थिति सामान्य है, लेकिन घटना को लेकर लोगों में चर्चा का माहौल बना हुआ है।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !