Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-06-20

Chatra News : फौजी के बंद घर में लाखों की चोरी, जेवरात और नकदी लेकर फरार हुए चोर

Chatra News : चतरा सदर थाना क्षेत्र के कमात गांव में चोरों ने एक बंद मकान को निशाना बनाकर लाखों रुपये के जेवरात, नकदी और अन्य कीमती सामान की चोरी कर ली। पीड़ित रंजीत सिंह ने इस संबंध में सदर थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। उनके छोटे पुत्र सतीश सिंह भारतीय वायुसेना में आगरा में तैनात हैं। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है।


करीब आठ लाख रुपये के सामान पर किया हाथ साफ

शिकायत के अनुसार, रंजीत सिंह 19 जून की शाम घर में ताला लगाकर पलामू जिले के पांकी में आयोजित एक तिलक समारोह में शामिल होने गए थे। रात करीब 2:50 बजे जब वे लौटे तो मुख्य दरवाजे और कमरों के ताले टूटे मिले। घर के अंदर सामान बिखरा पड़ा था और अलमारियों के ताले भी तोड़े जा चुके थे।

चोर सोने का मंगलसूत्र, चार बाला, दो अंगूठियां, सोने का सिक्का, चेन, झुमके, चांदी की पायल, बिछिया, कटोरे, चांदी के सिक्के, अन्य आभूषण और 3,500 रुपये नकद समेत करीब आठ लाख रुपये की संपत्ति चोरी कर ले गए।

संदिग्ध चारपहिया वाहन की जांच में जुटी पुलिस

पीड़ित ने पुलिस को बताया कि घटना के दौरान गांव में एक संदिग्ध चारपहिया वाहन घर के आसपास घूमता देखा गया था। उन्होंने आशंका जताई है कि चोरी की वारदात में उसी वाहन में सवार लोगों का हाथ हो सकता है। उन्होंने कुछ संदिग्ध लोगों की जानकारी भी पुलिस को उपलब्ध कराई है।

एसडीपीओ सन्नी वर्धन ने बताया कि शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। घटनास्थल और आसपास के क्षेत्रों से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं तथा जल्द ही मामले का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !