Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-18

Chatra News : 75 साल का सपना होगा साकार, चतरा में दौड़ेगी ट्रेन, रेल परियोजना को मिली मंजूरी

Chatra News : कालीचरण सिंह ने चतरा में रेल परियोजना को जिले के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि बताया है। अपने कार्यालय कक्ष में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में उन्होंने कहा कि चतरा के लोगों का करीब 75 वर्षों पुराना रेल संपर्क का सपना अब साकार होने जा रहा है। केंद्र सरकार द्वारा पारित-चतरा नई रेल लाइन परियोजना को मंजूरी मिलने के बाद जिले के विकास की नई राह खुल गई है।सांसद ने कहा कि संबंधित विभागों द्वारा प्रारंभिक प्रक्रियाएं शुरू कर दी गई हैं और जल्द ही यह परियोजना धरातल पर उतरती दिखाई देगी। आने वाले समय में भूमि अधिग्रहण सहित अन्य कार्यों में तेजी लाई जाएगी।


रेल लाइन बनने से व्यापार, शिक्षा और स्वास्थ्य क्षेत्र को मिलेगा बड़ा लाभ


सांसद कालीचरण सिंह ने कहा कि नई रेल लाइन बनने से चतरा जिले को यातायात, व्यापार, शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में बड़ा फायदा मिलेगा। जिले के कोयला, कृषि और अन्य संसाधनों के परिवहन में आसानी होगी, जिससे स्थानीय व्यापार को मजबूती मिलेगी और रोजगार के नए अवसर भी पैदा होंगे।

उन्होंने कहा कि वर्षों से रेल सुविधा की मांग कर रहे लोगों के लिए यह किसी सौगात से कम नहीं है और इससे जिले की आर्थिक गतिविधियों को नई गति मिलेगी।


केंद्र सरकार और रेल मंत्रालय का जताया आभार, विकास के और वादे


प्रेस कांफ्रेंस के दौरान कालीचरण सिंह ने केंद्र सरकार और रेल मंत्रालय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह उपलब्धि जनता के लंबे संघर्ष और समर्थन का परिणाम है।

उन्होंने भरोसा दिलाया कि चतरा के समग्र विकास के लिए वे लगातार प्रयासरत हैं और आने वाले समय में जिले को कई अन्य विकास योजनाओं की सौगात भी मिलेगी।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !