Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-17

Current News: अन्नामलाई का बयान:- अमित शाह ने दिल्ली बुलाकर अहम जिम्मेदारी संभालने को कहा था

Current News: तमिलनाडु भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और वी द लीडर आंदोलन के संस्थापक के. अन्नामलाई ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को लेकर बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि अमित शाह ने उन्हें दिल्ली आकर पार्टी में एक अहम जिम्मेदारी संभालने और कम से कम तीन साल तक दिल्ली में रहने को कहा था। हालांकि, अन्नामलाई ने यह प्रस्ताव स्वीकार नहीं किया।


अन्नामलाई के मुताबिक, उन्होंने अमित शाह से कहा कि वह तमिलनाडु में रहकर ही राज्य के लोगों के बीच काम करना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि तमिलनाडु में रहकर जनता की सेवा करना उनके लिए ज्यादा महत्वपूर्ण है।


अमित शाह और पीएम मोदी की जमकर तारीफ

अन्नामलाई ने अमित शाह की तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने अपने राजनीतिक जीवन में हमेशा उनके सिद्धांतों का पालन किया है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भी पूरा भरोसा जताया और उन्हें ईमानदार नेता बताया। अन्नामलाई ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी देश के हित में काम करते हैं और वह कोई गलत काम नहीं करते। उन्होंने कहा कि उन्हें प्रधानमंत्री की कार्यशैली और नीयत पर पूरा विश्वास है।


मेकेदातु बांध पर तमिलनाडु के हित को बताया प्राथमिकता

मेकेदातु बांध परियोजना को लेकर अन्नामलाई ने कहा कि वह हमेशा तमिलनाडु के हितों से जुड़े मुद्दों पर आवाज उठाते रहे हैं। उन्होंने याद दिलाया कि जब वह भाजपा में थे, तब भी तमिलनाडु भाजपा ने मेकेदातु परियोजना का विरोध किया था।

उन्होंने कहा कि जिन मुद्दों का असर दो राज्यों के हितों पर पड़ता है, उनका समाधान बातचीत के जरिए निकाला जाना चाहिए। दोनों राज्यों के मुख्यमंत्रियों को साथ बैठकर इस तरह का रास्ता तलाशना चाहिए, जिससे दोनों राज्यों के हित सुरक्षित रहें। अन्नामलाई ने कहा कि बेंगलुरु को पीने का पानी मिलना चाहिए, लेकिन तमिलनाडु के हितों की कीमत पर नया बांध बनाना उचित नहीं होगा।




तमिलनाडु सरकार को एक साल का समय देने की बात

तमिलनाडु की विजय जोजेफ सरकार को लेकर अन्नामलाई ने कहा कि उसे कम से कम एक साल का समय दिया जाना चाहिए। इसके बाद उसके कामकाज का मूल्यांकन किया जाना चाहिए। उन्होंने लोगों से अपील की कि सरकार के खिलाफ जल्दबाजी में हंगामा करने के बजाय पहले उसके काम को देखने का मौका दिया जाए।


भ्रष्टाचार को लेकर सरकार को चेतावनी

अन्नामलाई ने तमिलनाडु सरकार में भ्रष्टाचार को लेकर भी गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने दावा किया कि भ्रष्टाचार खत्म करने की बात करने वाले सरकार के कुछ मंत्री अब कथित तौर पर रिश्वत लेने लगे हैं। अन्नामलाई ने कहा कि उनके पास इससे जुड़े ऑडियो सबूत मौजूद हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री को चेतावनी देते हुए कहा कि वह इन मुद्दों को एक साल बाद उठाएंगे। फिलहाल वह सरकार को पहले से इसकी जानकारी दे रहे हैं, ताकि उसे अपनी व्यवस्था सुधारने का पर्याप्त समय मिल सके।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !