Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-03

Current News : INDIA गठबंधन की रणनीति बैठक, संसद में सरकार को घेरने की बनाई रूपरेखा

Current News : संसद के मानसून सत्र के दौरान सोमवार को INDIA गठबंधन के फ्लोर नेताओं की बैठक आयोजित हुई। बैठक में संसद के भीतर विभिन्न मुद्दों पर केंद्र सरकार को घेरने की रणनीति और विपक्षी दलों के बीच समन्वय पर चर्चा की गई।


बैठक के बाद कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर तस्वीरें साझा करते हुए लिखा कि मोदी सरकार को INDIA गठबंधन के सवालों का जवाब देना होगा। उन्होंने मांग की कि जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर हुई कथित लाठीचार्ज और पैलेट गन कार्रवाई को लेकर गृह मंत्री संसद में आकर स्पष्टीकरण दें।

मकर द्वार पर विपक्ष का प्रदर्शन

मल्लिकार्जुन खड़गे ने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री को यह स्पष्ट करना चाहिए कि श्री राम मंदिर के लिए मिले दान और चढ़ावे में कथित चोरी कैसे हुई। उन्होंने दावा किया कि मंदिर ट्रस्ट प्रधानमंत्री की निगरानी में था, इसलिए सरकार को इस मामले पर जवाब देना चाहिए।

बैठक के बाद विपक्षी सांसदों ने संसद भवन के मकर द्वार पर प्रदर्शन किया और इन मुद्दों पर केंद्र सरकार से जवाब देने की मांग की।


WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !