Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-10-31

Delhi News: पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर कांग्रेस नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

Delhi: आज देश की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि के अवसर पर कांग्रेस के शीर्ष नेताओं ने उन्हें नमन किया। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, सोनिया गांधी और राहुल गांधी ने दिल्ली स्थित शक्ति स्थल पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

अखंडता और विकास के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित

इस मौके पर नेताओं ने इंदिरा गांधी के योगदान को याद करते हुए कहा कि उन्होंने देश की एकता, अखंडता और विकास के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित किया। उनके नेतृत्व में भारत ने कई ऐतिहासिक निर्णय लिए, जिनका प्रभाव आज भी दिखाई देता है।

श्रद्धांजलि सभा में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता

श्रद्धांजलि सभा में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और समर्थक भी मौजूद रहे, जिन्होंने पुष्पांजलि अर्पित कर उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !