Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-06-08

Deoghar News: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, विभूति एक्सप्रेस से हुआ हादसा

Deoghar News: मुख्य रेलखंड के सपहा सेठविला के समीप मंगलवार को ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई. मृतक की पहचान सेठविला, सपहा मधुपुर निवासी 31 वर्षीय सुनील राय, पिता स्व. संतू राय के रूप में हुई है.

जानकारी के अनुसार घटना किलोमीटर रेल पोल संख्या 295/06-06 डाउन, वाशिंग लाइन के पास हुई. बताया गया कि ट्रेन संख्या 13048 डाउन विभूति एक्सप्रेस की चपेट में आने से सुनील राय की मौके पर ही मौत हो गई.

घटना की सूचना मिलने के बाद स्थानीय थाना के एएसआई शशि भूषण राय और आरपीएफ एसआई श्याम सुंदर कुमार मौके पर पहुंचे. मृतक के भाई संतोष राय ने शव की पहचान की.

पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई पूरी करने के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, देवघर भेज दिया है. हादसे के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. पुलिस ने मामले में यूडी केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. घटना के कारणों की छानबीन की जा रही है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !