Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-01-01

Dhanbad Accident: डीसी ऑफिस के सामने सड़क हदसा, महिला और युवक को कार ने कुचला, हालत गंभीर

Dhanbad: धनबाद के बरवाअड्डा थाना क्षेत्र अंतर्गत सत्यम नगर स्थित धनबाद–बरवाअड्डा मुख्य सड़क पर गुरुवार सुबह एक तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे खड़े एक महिला और 25 वर्षीय युवक को रौंद दिया। हादसे के बाद कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे बिजली के पोल से जा टकराई, जिससे वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। अचानक हुई इस दुर्घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

दुर्घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गई
 

इस हादसे में 25 वर्षीय युवक रफीक अंसारी और एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजनों के अनुसार, दोनों लोग बस पकड़ने के लिए सड़क किनारे खड़े थे। इसी दौरान तेज गति से आ रही कार का चालक नियंत्रण खो बैठा और दोनों को अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों घायल कई फीट दूर जा गिरे।

दोनों की हालत नाजुक 

हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए दोनों घायलों को सड़क से उठाया और एंबुलेंस की सहायता से नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। चिकित्सकों के अनुसार, दोनों की हालत नाजुक बनी हुई है और उनका इलाज जारी है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !