Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-03-17

Dhanbad News: गैस सिलेंडर की कमी से झरिया में बवाल, गुस्साए लोगों ने किया सड़क जाम

Dhanbad: झरिया में मंगलवार को गैस सिलेंडर की कमी एक बड़ी समस्या बन गई। बस्तकोला की इंडियन गैस एजेंसी पर सुबह से ही लोगों को लंबी लाइन लग गई थी। घंटों से लाइन में इंतजार कर रहे लोगों को जब कर्मचारियों ने कहा कि आज सिलेंडर नहीं मिलेगा, कल आना। ये सुन कर लोगों का गुस्सा भड़क गया।

गुस्साए लोगों ने किया झरिया-धनबाद मुख्य सड़क जाम
गुस्साए लोगों ने विरोध करते हुए धनबाद- झरिया मुख्य सड़क को जाम कर दिया। सड़क जाम होने के कारण दोनों तरफ गाड़ियों की लंबी कतार लग गई जिससे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

लोगों का आरोप गैस एजेंसी सही तरीके से नहीं कर रही काम
प्रदर्शन कर रहे लोगों का कहना है कि गैस एजेंसी सही तरीके से काम नहीं कर रही। लोगों का आरोप है कि सोमवार को एजेंसी बंद होने के बाद भी लोगों को गैस दी गई, लेकिन आज मंगलवार को आम लोगों को ये कह कर ताल दिया गया की सिलेंडर खत्म हो गई है। 

झरिया पुलिस ने संभाला मोर्चा
लोगों का ये भी कहना है कि एजेंसी पारदर्शिता से काम नहीं कर रही और खास लोगों को पहले गैस सिलेंडर दी जा रही है।सड़क जाम की खबर सुनते ही पुलिस मौके पर पहुंची और लोगो की किसी तरह समझा कर सड़क खाली करवाई गई।
जिसके बाद ट्रैफिक फिर से सामान्य हो गया।

सही तरीके से हो गैस वितरण
गुस्साए लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि गैस वितरण सही तरीके से किया जाए ताकि सभी लोगों को समय पर गैस उपलब्ध हो सके। वहीं इंडियन गैस एजेंसी के मैनेजर का कहना है कि सुबह गैस की गाड़ी समय पर नहीं पहुंची, लेकिन गाड़ी आते ही ग्राहकों को गैस दे दिया जाएगा।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !