Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-09-10

Dhanbad News: धनबाद के जंगल में मिला महिला का कंकाल, पुलिस ने शुरू की पहचान की जांच

Dhanbad News: बलियापुर थाना क्षेत्र के हरिहरिटांड़ स्थित जंगल की एक परित्यक्त खदान से महिला का कंकाल मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई. गुरुवार को स्थानीय लोगों ने खदान के पास मानव कंकाल देखा, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई. जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और कंकाल को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी.


प्रारंभिक जांच में बरामद मानव कंकाल महिला का बताया जा रहा है. हालांकि, अब तक उसकी पहचान नहीं हो पाई है. पुलिस आसपास के थाना क्षेत्रों में दर्ज गुमशुदगी के मामलों की जानकारी जुटाकर उनका मिलान कर रही है, ताकि कंकाल की पहचान की जा सके.


वैज्ञानिक जांच से खुलेगा मौत का राज

घटनास्थल से बरामद अवशेषों को फॉरेंसिक जांच के लिए भेजने की तैयारी की जा रही है. वैज्ञानिक जांच के जरिए मौत के संभावित कारण और कंकाल के पुराने होने की अवधि का पता लगाने की कोशिश होगी. पुलिस के अनुसार पोस्टमार्टम और फॉरेंसिक रिपोर्ट मिलने के बाद ही मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी.


फिलहाल पुलिस अज्ञात महिला की पहचान करने के साथ यह भी पता लगाने में जुटी है कि कंकाल जंगल में स्थित परित्यक्त खदान तक कैसे पहुंचा. मामले को लेकर पुलिस की जांच जारी है.

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !