Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-02-27

Dhanbad News: धनबाद के निरसा थाना परिसर में जब्त वाहनों में लगी भीषण आग

Dhanbad News: धनबाद जिले के निरसा थाना परिसर में शुक्रवार को उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब वहां जब्त कर रखे गए वाहनों के ढेर में अचानक भीषण आग लग गई. मिली जानकारी के अनुसार, थाना परिसर के पिछले हिस्से में मौजूद सूखी झाड़ियों में सबसे पहले आग लगी थी. देखते ही देखते आग की लपटों ने पास में खड़े वाहनों को अपनी चपेट में ले लिया. तेज हवाओं के कारण आग इतनी तेजी से फैली कि पुलिसकर्मियों को संभलने का मौका तक नहीं मिला और बड़ी संख्या में दोपहिया व चारपहिया वाहन धूं-धूं कर जलने लगे.

दमकल विभाग की टीम ने पाया काबू
घटना की गंभीरता को देखते हुए तत्काल दमकल विभाग को सूचित किया गया. सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और राहत कार्य शुरू किया. दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर नियंत्रण पाया. गनीमत रही कि आग को समय रहते बुझा लिया गया, जिससे वह थाना भवन या आसपास के रिहायशी इलाकों तक नहीं पहुंच सकी और एक बहुत बड़ा हादसा टल गया.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !