Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-17

Dhanbad News: धनबाद में अपराध की योजना बनाते हुए युवक गिरफ्तार, लोडेड पिस्टल बरामद

Dhanbad News: धनबाद पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अपराध की साजिश रच रहे एक युवक को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। गुप्त सूचना के आधार पर की गई छापेमारी में पुलिस ने आरोपी के पास से एक लोडेड पिस्टल और तीन जिंदा कारतूस बरामद किए। हालांकि उसका एक साथी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया। पूरे मामले की जानकारी डीएसपी लॉ एंड ऑर्डर प्रकाश सोय ने प्रेस वार्ता में दी।

गुप्त सूचना पर छापेमारी, भागने के दौरान दबोचा गया आरोपी
डीएसपी ने बताया कि 15 जुलाई की शाम हीरक रोड आठ लेन सड़क के पास भुचुंगटांड़ स्थित एक बंद मकान के समीप दो अपराधियों के बड़ी वारदात की योजना बनाने की सूचना मिली थी। वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गठित विशेष टीम ने मौके पर छापेमारी की। पुलिस को देखते ही दोनों युवक भागने लगे, लेकिन भागने के दौरान गिर जाने से मोनू कुमार यादव पुलिस के हत्थे चढ़ गया, जबकि उसका साथी फरार हो गया।

लोडेड पिस्टल और तीन जिंदा कारतूस बरामद
तलाशी के दौरान मोनू कुमार यादव की कमर से “MADE IN USA” अंकित एक अवैध लोडेड पिस्टल बरामद हुई। पिस्टल की मैगजीन से KF 7.65 अंकित तीन जिंदा कारतूस भी मिले। आरोपी हथियार का कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। पूछताछ में उसने फरार साथी की पहचान ईस्ट बसुरिया निवासी चिरकुट संजय के रूप में की। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार मोनू वर्ष 2025 में भी आर्म्स एक्ट के एक मामले में जेल जा चुका है।

पुलिस ने भूली ओपी में कांड संख्या 113/26 दर्ज कर आर्म्स एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत कार्रवाई शुरू कर दी है। फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जिले में अपराधियों के खिलाफ अभियान आगे भी इसी तरह जारी रहेगा।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !