Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-03-02

Dhanbad News: धनबाद में कचरा गोदाम में लगी भीषण आग, तीन घंटे की मशक्कत के बाद पाया गया काबू

Dhanbad: शहर के एफसीआई गोदाम के समीप स्थित एक कचरा गोदाम में सोमवार को अचानक आग भड़क उठी। देखते ही देखते लपटें तेज हो गईं और आसमान में घना काला धुआं छा गया, जिसे दूर-दूर तक देखा जा सकता था। घटना से आसपास के इलाकों में दहशत का माहौल बन गया।

दमकल की टीम ने संभाला मोर्चा
स्थानीय लोगों ने तत्काल अग्निशमन विभाग और धनसार थाना पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का अभियान शुरू किया। करीब तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया।

बड़ा नुकसान टला
सौभाग्य से इस घटना में किसी के हताहत होने या बड़े आर्थिक नुकसान की खबर नहीं है। उस समय हवा विपरीत दिशा में बह रही थी, जिसके कारण आग रिहायशी इलाके की ओर नहीं बढ़ सकी और एक बड़ा हादसा टल गया। फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !