Dhanbad News: जिले के तेतुलमारी थाना क्षेत्र के अंतर्गत सुभाष चौक के पास देर रात करीब 2 बजे अचानक लगी भीषण आग से अफरा- तफरी का माहौल बन गया। बताया जा रहा है कि इस घटना में आस- पास की 2 दुकाने जल का खाक हो गई। अनुमान है की इसमें लाखों का नुकसान हुआ है।
स्थानीय लोगों ने देखी आग की लपटें
प्राप्त सुचना के अनुसार, देर रात अचानक दुकानों से आग की लपटें उठती दिखाई दीं। इसके बाद स्थानीय लोगों ने शोर मचाकर आस-पास के लोगों को सूचना दी। मौके पर जुटी भीड़ ने आग बुझाने कि कोशिश शुरू कर दी गई। स्थानीय लोगों और जनप्रतिनिधियों की तत्परता से तुरंत राहत कार्य शुरू किया गया। दमकल के पहुंचने से पहले ही टैंकर मंगाकर पानी का छिड़काव किया गया। लेकिन तब तक दोनों दुकानों में रखा सारा सामान जल चुका था।
लाखों का हुआ नुकसान
पीड़ित ददुकानदारों का कहना है कि इस घटना में लगभग 3 लाख रुपये के नुकसान हुआ है। पीड़ितों का कहना है कि इस घटना से वे आर्थिक संकट में आ गए हैं।
हालांकि इस हादसे में किसी को शारीरिक चोट नहीं आई है । आग लगने के कारणों का अब तक पता नहीं चल पाया है, घटना के बाद स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मामले की जांच कराने और पीड़ितों को मुआवजा देने की मांग की है।