Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-14

Dhanbad News : छापेमारी से लौट रही पुलिस टीम की गाड़ी ट्रेलर से टकराई, आरक्षी की मौत

Dhanbad News : धनबाद के बरवाअड्डा थाना क्षेत्र स्थित जोड़ापीटल के पास नेशनल हाईवे पर सोमवार तड़के हुए भीषण सड़क हादसे में हजारीबाग पुलिस के एक आरक्षी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों का इलाज धनबाद के एक निजी अस्पताल में चल रहा है।


मिली जानकारी के अनुसार, हजारीबाग जिले के चलकुशा थाना में पदस्थापित आरक्षी राम लखन यादव पुलिस टीम के साथ धनबाद के मैथन थाना क्षेत्र में छापेमारी के लिए आए थे। कार्रवाई पूरी करने के बाद टीम सरकारी वाहन से वापस हजारीबाग लौट रही थी। इसी दौरान सोमवार सुबह करीब 3:30 बजे जोड़ापीटल के पास उनकी गाड़ी सड़क किनारे खड़े एक ट्रेलर से पीछे से टकरा गई।

मौके पर मौत, हादसे के कारणों की जांच शुरू

हादसा इतना भीषण था कि वाहन की आगे की सीट पर बैठे आरक्षी राम लखन यादव की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दुर्घटना में आरक्षी नरेश कुमार, ग्रीन पासवान, एक निजी चालक तथा एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही बरवाअड्डा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को तत्काल इलाज के लिए निजी अस्पताल भेजा। वहीं मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

मृतक के परिजन कामेश्वर चौधरी ने बताया कि राम लखन यादव झारखंड पुलिस में कार्यरत थे और ड्यूटी पूरी कर लौटने के दौरान यह हादसा हुआ। उन्होंने बताया कि दुर्घटना में घायल चारों लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। फिलहाल पुलिस हादसे के कारणों की जांच में जुटी है।


WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !