Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-01

Dhanbad News : धनबाद पुलिस को मिलीं 40 नई बोलेरो, गश्ती व्यवस्था होगी और मजबूत

Dhanbad News : धनबाद पुलिस को शनिवार को 40 नई महिंद्रा बोलेरो गश्ती वाहन मिले। पुलिस लाइन धनबाद में आयोजित समारोह में उपायुक्त आदित्य रंजन और वरीय पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार ने पूजा-अर्चना के बाद वाहनों को हरी झंडी दिखाकर संबंधित थाना और ओपी के लिए रवाना किया।


नई बोलेरो गाड़ियों को जिले के विभिन्न थाना और ओपी में गश्ती कार्य के लिए तैनात किया जाएगा। उपायुक्त आदित्य रंजन ने कहा कि इन वाहनों के शामिल होने से पुलिसिंग अधिक प्रभावी होगी तथा अपराध नियंत्रण, त्वरित पुलिस प्रतिक्रिया और आम नागरिकों की सुरक्षा को और मजबूती मिलेगी। उन्होंने हाल के महीनों में धनबाद पुलिस द्वारा किए गए कार्यों की भी सराहना की।

डायल-112 की प्रतिक्रिया क्षमता होगी बेहतर

वरीय पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार ने बताया कि झारखंड सरकार की पहल पर पुलिस मुख्यालय द्वारा डायल-112 की प्रतिक्रिया समय में सुधार, विधि-व्यवस्था को सुदृढ़ करने और पुलिस व्यवस्था को आधुनिक बनाने के उद्देश्य से ये वाहन उपलब्ध कराए गए हैं।

उन्होंने बताया कि इससे पहले भी धनबाद पुलिस को 40 महिंद्रा बोलेरो और विभिन्न चरणों में 145 मोटरसाइकिलें मिल चुकी हैं। साथ ही जल्द ही लगभग 50 नई मोटरसाइकिलें भी उपलब्ध कराई जाएंगी। उनके अनुसार, इन संसाधनों से पुलिस की परिचालन क्षमता और आपातकालीन प्रतिक्रिया व्यवस्था में उल्लेखनीय सुधार होगा।


कार्यक्रम में सिटी एसपी ऋत्विक श्रीवास्तव, ग्रामीण एसपी एस. मोहम्मद याकूब, जिले के सभी डीएसपी, एसडीपीओ, थाना प्रभारी सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी और जवान मौजूद रहे।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !