Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-19

Dhanbad News : धनबाद मंडल कारा की सुरक्षा जांच, डीएसपी ने जवानों को सतर्क रहने के दिए निर्देश

Dhanbad News : धनबाद जिले के प्रभात कुमार के निर्देश पर मंगलवार को सुमित कुमार पुलिस बल के साथ धनबाद मंडल कारा पहुंचे और सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया। हाल के दिनों में सुरक्षा को लेकर बढ़ी सतर्कता के बीच यह विशेष जांच अभियान चलाया गया।

जेल परिसर की सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

निरीक्षण के दौरान जेल परिसर के अंदर और बाहर की सुरक्षा व्यवस्था की जांच की गई। डीएसपी ने मुख्य प्रवेश द्वार, सुरक्षा बैरिकेडिंग, प्रहरी व्यवस्था, आगंतुकों की जांच प्रक्रिया और संदिग्ध गतिविधियों पर निगरानी व्यवस्था का जायजा लिया।

जवानों को मुस्तैदी से ड्यूटी करने का निर्देश, रात्रि गश्ती और जांच व्यवस्था मजबूत करने पर जोर

इस दौरान डीएसपी ने ड्यूटी पर तैनात पुलिस पदाधिकारियों और जवानों से सुरक्षा संबंधी जानकारी ली। उन्होंने सभी को पूरी सतर्कता और मुस्तैदी के साथ ड्यूटी करने का निर्देश देते हुए कहा कि ड्यूटी के दौरान किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
डीएसपी ने जेल परिसर में आने-जाने वाले हर व्यक्ति की गहन जांच सुनिश्चित करने और संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी नजर रखने का निर्देश दिया। साथ ही सुरक्षा मानकों का सख्ती से पालन करने और रात्रि गश्ती व्यवस्था को और मजबूत बनाने पर भी जोर दिया।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !