Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-06

Dhanbad News : पुलिस ने सीखी ड्रोन तकनीक: 200 से ज्यादा पुलिसकर्मियों का प्रशिक्षण संपन्न

Dhanbad News : पुलिस लाइन में आयोजित तीन दिवसीय ड्रोन प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन हो गया। इस प्रशिक्षण में 200 से अधिक पुलिसकर्मियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और ड्रोन उड़ाने की तकनीकी बारीकियों को सीखा। कार्यक्रम में पुलिस पदाधिकारियों से लेकर जवानों तक ने हिस्सा लिया और आधुनिक तकनीक के उपयोग को समझा। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को ड्रोन ऑपरेशन, सुरक्षा मानकों और विभिन्न परिस्थितियों में इसके उपयोग की जानकारी दी गई।


ड्रोन से बढ़ेगी निगरानी क्षमता, भीड़भाड़ और संवेदनशील इलाकों में मिलेगी मदद


प्रशिक्षण के दौरान ट्रेनर राजा ठाकुर ने बताया कि ड्रोन के माध्यम से भीड़-भाड़ वाले इलाकों पर नजर रखना आसान होगा। इसके साथ ही गुप्त रूप से सूचनाएं एकत्र करने और संवेदनशील क्षेत्रों में निगरानी रखने में भी यह तकनीक बेहद कारगर साबित होगी। उन्होंने कहा कि आधुनिक पुलिसिंग में ड्रोन का उपयोग तेजी से बढ़ रहा है और इससे सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया जा सकता है।


जंगल, संकरी गलियों और इमारतों की निगरानी में ड्रोन होगा उपयोगी


प्रशिक्षण में शामिल तोपचांची थाना में पदस्थापित एएसआई दिनेश पाण्डेय ने बताया कि कई बार संकरी गलियों, जंगल और झाड़ियों वाले क्षेत्रों में जांच के दौरान कठिनाई होती है। ऐसे में ड्रोन के जरिए आसानी से निगरानी की जा सकती है। उन्होंने कहा कि किसी इमारत की छत पर छिपे व्यक्ति का पता लगाने में भी ड्रोन काफी सहायक साबित होगा। यह प्रशिक्षण आधुनिक तकनीक के सहारे कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत और प्रभावी बनाने की दिशा में धनबाद पुलिस का एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !