बोलेरो बनाम जी वैगन, विवाद की नई चिंगारी, एल्विश यादव ने टीज़र शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, छोरी छोड़ बोलेरो ने, जी वैगन की सैर करा दूं कुछ बड़ा आने वाला है।
इस एक लाइन ने सोशल मीडिया पर बहस छेड़ दी है। दरअसल, बोलेरो मशहूर रियलिटी स्टार प्रिंस नरूला का एक चर्चित गाना रहा है। एल्विश द्वारा बोलेरो को पीछे छोड़ जी वैगन की बात करने को यूजर्स सीधे तौर पर प्रिंस नरूला पर रोस्ट या तंज के रूप में देख रहे हैं।
कमेंट सेक्शन में सिस्टम हैंग के नारों के साथ यूजर्स लिख रहे हैं कि भाई ने प्रिंस की चुटकी ली है। कुछ का तो यहाँ तक कहना है कि गाने के विजुअल्स में प्रिंस नरूला की ओर परोक्ष इशारा किया गया है। याद दिला दें कि रोडीज और अन्य मौकों पर इन दोनों दिग्गजों के बीच कोल्ड वॉर जगजाहिर रही है।
लाफ्टर शेफ्स की सुपरहिट जोड़ी की वापसी
एल्विश और ईशा को हाल ही में लाफ्टर शेफ्स सीजन 3 में साथ देखा गया था, जहाँ उनकी केमिस्ट्री को दर्शकों ने खूब सराहा। तभी से फैंस उन्हें किसी म्यूजिक वीडियो में साथ देखने की डिमांड कर रहे थे। जस्टिन बीबर गाने के जरिए उनकी यह मुराद पूरी होती दिख रही है।
रिलीज का समय और उम्मीदें
फैंस की नजरें अब टिकी हैं, जब इस गाने का ऑफिशियल वीडियो आउट होगा।एल्विश का स्वैग और ईशा मालवीय का ग्लैमर। क्या वाकई गाने में प्रिंस नरूला को लेकर कोई सीधा प्रहार है? क्या यह गाना म्यूजिक चार्ट्स के सारे रिकॉर्ड तोड़ पाएगा? अब देखना दिलचस्प होगा कि यह गाना केवल अपनी धुनों के लिए मशहूर होता है या फिर एक नई सोशल मीडिया जंग की शुरुआत करता है।