Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-06

Entertainment News: सुपरहीरो बनेगा बॉलीवुड का “भाई”, नए अवतार में धमाका करेंगे सलमान खान

Entertainment News: बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान के फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी है। वह जल्द ही एक बड़े बजट की सुपरहीरो फिल्म में नजर आने वाले हैं। खास बात यह है कि सलमान पहली बार सुपरहीरो की भूमिका निभाएंगे और उनका अंदाज पहले से बिल्कुल अलग होगा, जो दर्शकों के लिए नया अनुभव लेकर आएगा।

राज-डीके के साथ पहली बार करेंगे धमाका
इस खास प्रोजेक्ट के लिए सलमान ने मशहूर निर्देशक जोड़ी राज निदिमोरु और कृष्णा डीके के साथ हाथ मिलाया है, जिन्होंने The Family Man और Farzi जैसी हिट वेब सीरीज बनाई हैं। यह फिल्म सिर्फ एक्शन नहीं बल्कि कॉमेडी और थ्रिल का शानदार मिश्रण होगी, जिसमें सलमान एक रिटायर्ड सुपरहीरो के किरदार में नजर आ सकते हैं।

प्री-प्रोडक्शन में जुटे मेकर्स, अक्टूबर से शूटिंग संभव
सूत्रों के मुताबिक, फिल्म को आधिकारिक मंजूरी मिल चुकी है और फिलहाल यह प्री-प्रोडक्शन स्टेज में है। मेकर्स इसके लुक, VFX और तकनीकी पहलुओं पर खास ध्यान दे रहे हैं। उम्मीद की जा रही है कि सलमान खान अपनी मौजूदा साउथ फिल्म की शूटिंग पूरी करने के बाद अक्टूबर 2026 से इस सुपरहीरो प्रोजेक्ट की शूटिंग शुरू करेंगे।

एक्ट्रेस पर सस्पेंस, कई बड़े प्रोजेक्ट्स में बिजी सलमान
फिल्म की एक्ट्रेस को लेकर अभी सस्पेंस बना हुआ है। पहले सामंथा रुथ प्रभु का नाम सामने आया था, लेकिन अब यह साफ हो गया है कि वह इस प्रोजेक्ट का हिस्सा नहीं हैं। इसके अलावा सलमान खान निर्देशक वामसी की एक साउथ एक्शन फिल्म में व्यस्त हैं, वहीं उनकी फिल्म “मातृभूमि” रिलीज के लिए तैयार है और फैंस Kick 2 का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !