Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-14

Gamharia News: गम्हरिया के साईं नगर में बंद घर में लगी भीषण आग, लाखों की संपत्ति जलकर राख

Gamharia: सरायकेला-खरसावां जिले के गम्हरिया स्टेशन रोड स्थित साईं नगर रोड नंबर-5 में मंगलवार सुबह एक बंद मकान में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग की चपेट में आने से घर के भीतर रखा फर्नीचर, इलेक्ट्रॉनिक सामान, कपड़े और अन्य घरेलू सामग्री पूरी तरह जलकर राख हो गई। घटना के समय परिवार घर पर मौजूद नहीं था।

घर लौटे तो अंदर धधक रही थी आग
पीड़ित महादेव कुमार ने बताया कि वह किसी जरूरी काम से पूरे परिवार के साथ घर से बाहर गए हुए थे। मंगलवार सुबह करीब पांच बजे जब वे वापस लौटे तो देखा कि घर के अंदर से धुआं और आग की लपटें उठ रही हैं। यह देखकर परिवार के होश उड़ गए। उन्होंने बताया कि आग ने कुछ ही देर में घर के अधिकांश सामान को अपनी चपेट में ले लिया। वर्षों की मेहनत से जुटाए गए घरेलू सामान, फर्नीचर, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, कपड़े और कई जरूरी दस्तावेज पूरी तरह नष्ट हो गए। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार घटना में लाखों रुपये की संपत्ति का नुकसान हुआ है।



दमकल ने एक घंटे की मशक्कत के बाद पाया आग पर काबू
परिजनों ने आशंका जताई है कि घटना के पीछे किसी शरारती तत्व का हाथ हो सकता है। उनका कहना है कि घर पूरी तरह बंद था और प्रथम दृष्टया शॉर्ट सर्किट जैसी कोई स्थिति नजर नहीं आ रही है। ऐसे में किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा जानबूझकर आग लगाने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और दमकल विभाग को जानकारी दी। फायर ब्रिगेड की टीम ने करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक घर के अंदर रखा अधिकांश सामान पूरी तरह जल चुका था।



आदित्यपुर थाना में होगी शिकायत
पीड़ित परिवार ने पूरे मामले की जानकारी आदित्यपुर पुलिस को दे दी है और लिखित शिकायत दर्ज कराने की तैयारी कर रहा है। वहीं स्थानीय लोगों ने पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच कर आग लगने के कारणों का पता लगाने तथा दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल पुलिस घटना के सभी पहलुओं की जांच में जुटी हुई है।



WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !