Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-04-17

Ghatshila News: शादी का झांसा देकर किया यौन शोषण, आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज, जांच में जुटी पुलिस

Ghatshila News: पूर्वी सिंहभूम जिले के घाटशिला थाना में यौन शोषण का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. दर्ज प्राथमिकी के अनुसार, आरोपी सुजीत मुर्मू पर एक महिला को शादी का झांसा देकर लंबे समय तक शारीरिक संबंध बनाने का आरोप लगा है. पीड़िता ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया है कि आरोपी ने उसे शादी का भरोसा दिलाया था, और वह लगातार उसके साथ यौन संबंध बनाता रहा. मामला अब आधिकारिक तौर पर थाने पहुंच चुका है.

प्राप्त विवरण के अनुसार, पीड़िता चाकुलिया थाना क्षेत्र की रहने वाली है, जबकि आरोपी सुजीत मुर्मू धालभूमगढ़ थाना क्षेत्र के जलदोहा गांव का निवासी बताया जा रहा है. काफी समय तक आरोपी द्वारा शादी की बात से मुकरने और झांसा देने के बाद अंततः पीड़िता ने कानून का दरवाजा खटखटाया है. पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है.

घाटशिला पुलिस ने इस मामले में आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है. फिलहाल पुलिस घटना के सभी पहलुओं की बारीकी से जांच कर रही है और पीड़िता के बयान दर्ज किए जा रहे हैं.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !