Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-06-05

Giridih News: गिरिडीह में अज्ञात शव दफनाने को लेकर विवाद, ग्रामीणों के विरोध पर लौटी पुलिस

Giridih News: गिरिडीह के जमुआ थाना क्षेत्र के कवईटांड गांव में एक अज्ञात शव को दफनाने को लेकर विवाद खड़ा हो गया. ग्रामीणों के विरोध के बाद पुलिस को शव के साथ मौके से वापस लौटना पड़ा.

जानकारी के अनुसार कुछ दिन पहले गांव में एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद हुआ था. शव की हालत खराब होने के कारण उसका पोस्टमार्टम धनबाद में कराया गया. पोस्टमार्टम के बाद पुलिस शव को अंतिम प्रक्रिया के लिए पाराखारो पहाड़ी के पास लेकर पहुंची थी.

ग्रामीणों का आरोप है कि शव को दफनाने के लिए जेसीबी मशीन मंगाई गई थी और जल्दबाजी में प्रक्रिया पूरी करने की तैयारी थी. लोगों ने इसका विरोध करते हुए कहा कि पहले शव की पहचान कराने का प्रयास किया जाना चाहिए, ताकि किसी परिवार का सदस्य होने की स्थिति में उसे जानकारी मिल सके.

विरोध के बाद मौके पर माहौल बदल गया और पुलिस को दफनाने की प्रक्रिया रोकनी पड़ी. इसके बाद टीम शव को लेकर वापस लौट गई.

घटना के बाद ग्रामीणों ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए पूरे मामले में नियमों के अनुसार कार्रवाई और पारदर्शिता बरतने की मांग की है. पुलिस की ओर से मामले में आगे की प्रक्रिया की जा रही है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !