Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-28

Giridih News: गिरिडीह में हाथी के हमले से किसान की हुई मौत, मुआवजे की उठी मांग

Giridih News: गिरीडीह जिले के बिरनी प्रखंड में जंगली हाथियों ने एक किसान पर हमला कर दिया, जिसमें किसान की मौत हो गई. यह घटना तब हुई जब किसान अपने खेत में काम कर रहे थे. पुलिस और वन विभाग की टीमें मौके पर पहुंची और घटना की जांच शुरू कर दी.


खेत में काम के दौरान हुआ हादसा

किसान उपेंद्र यादव अपने खेत में काम कर रहे थे तब जंगली हाथियों ने उन पर हमला किया. हमले में उपेंद्र यादव की मौके पर ही मौत गई. उनके परिवार में उनकी पत्नी और तीन बच्चे हैं. घटना की सूचना मिलने पर परिवार में कोहराम मच गया.

पुलिस ने कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है. पुलिस ने ग्रामीणों से अपील की है कि वे हाथियों के झुंड के पास जाने से बचें और पूरी सतर्कता बरतें. वन विभाग की टीम ने पहले ही ग्रामीणों को हाथियों से दूर रहने की सलाह दी थी, लेकिन कुछ लोग हाथियों के करीब जा रहे थे.

जनप्रतिनिधियों ने मांगा मुआवजा

जनप्रतिनिधियों ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की और उन्हें हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया. उन्होंने संबंधित अधिकारियों से तत्काल सरकारी मुआवजा और अन्य राहत उपलब्ध कराने की मांग की. ग्रामीणों ने वन विभाग से हाथियों की नियमित निगरानी, प्रभावित गांवों में स्थायी सुरक्षा व्यवस्था और पीड़ित परिवार को शीघ्र मुआवजा देने की मांग की है.

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !