Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-06-25

Giridih News: दुबई जेल में बंद डुमरी के हुलास महतो, परिवार ने लगाई रिहाई की गुहार

Giridih News: गिरिडीह जिले के डुमरी थाना क्षेत्र के दूधपानियां निवासी स्वर्गीय परमेश्वर महतो के 40 वर्षीय पुत्र हुलास महतो पिछले एक महीने से दुबई की जेल में बंद हैं। उनकी रिहाई और सुरक्षित वतन वापसी को लेकर परिवार के सदस्य दर-दर भटक रहे हैं। सुनहरे भविष्य और बेहतर कमाई की उम्मीद में विदेश गए हुलास की गिरफ्तारी ने पूरे परिवार को गहरे संकट में डाल दिया है।

दो साथियों को मिली रिहाई, लेकिन हुलास महतो अब भी दुबई जेल में कैद
परिजनों के अनुसार हुलास महतो 11 मार्च 2026 को एनसीसी कंपनी में काम करने के लिए दुबई गए थे। 28 मई 2026 को दुबई पुलिस ने गिरिडीह के बगोदर थाना क्षेत्र के बनपुरा निवासी बलदेव सिंह और एक तमिल युवक के साथ उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। बाद में बलदेव सिंह और तमिल युवक को 11 जून को रिहा कर भारत भेज दिया गया, लेकिन हुलास महतो अब भी जेल में बंद हैं।

रिहाई की खबर का इंतजार कर रहे परिजन
हुलास की गिरफ्तारी के बाद उनके परिवार की चिंता लगातार बढ़ती जा रही है। विकलांग पत्नी धानेश्वरी देवी, वृद्ध मां डीलेश्वरी देवी, पुत्र इंद्र कुमार और पुत्री बेबी कुमारी का रो-रोकर बुरा हाल है। परिवार अपने स्तर पर हरसंभव प्रयास कर रहा है, लेकिन अब तक कोई ठोस सफलता नहीं मिल पाई है।

केंद्र और राज्य सरकार से हुलास की सुरक्षित वापसी की अपील
प्रवासी मजदूरों के हित में काम करने वाले सिकंदर अली ने हुलास महतो के घर पहुंचकर परिवार से मुलाकात की और हरसंभव सहयोग का भरोसा दिया। उन्होंने परिवार को आवश्यक दस्तावेज जुटाने की सलाह दी ताकि मामले को सरकार और भारतीय दूतावास तक पहुंचाया जा सके। साथ ही उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार से हुलास महतो की जल्द रिहाई और सुरक्षित वतन वापसी सुनिश्चित करने की मांग की।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !