Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-13

Giridih News : गिरिडीह में साइबर अपराधियों पर पुलिस का बड़ा प्रहार, 6 अपराधी हुए गिरफ्तार

Giridih News : जिले में साइबर अपराध के खिलाफ पुलिस ने बड़ी और आक्रामक कार्रवाई करते हुए 6 शातिर साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। गिरिडीह एसपी डॉ. बिमल कुमार को मिली गुप्त सूचना के आधार पर साइबर थाना पुलिस ने बेंगाबाद थाना क्षेत्र के चरनबारी और कोठाहरिया जंगल में छापेमारी कर पूरे गिरोह का पर्दाफाश किया। पुलिस की इस कार्रवाई से साइबर अपराधियों में हड़कंप मच गया है।गिरफ्तार अपराधियों की पहचान महेंद्र कुमार मंडल, कृष्णा कुमार मंडल, ईश्वर मंडल, पंकज कुमार मंडल, रंजीत कुमार मंडल और आदित्य कुमार मंडल उर्फ राजा बाबू के रूप में हुई है। सभी आरोपी बेंगाबाद थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों के रहने वाले बताए जा रहे हैं।


APK लिंक भेजकर मोबाइल करते थे हैक


पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि ये अपराधी लोगों के मोबाइल पर फर्जी APK फाइल का लिंक भेजते थे। जैसे ही कोई व्यक्ति उस लिंक पर क्लिक करता, उसका मोबाइल हैक हो जाता और बैंक खाते की गोपनीय जानकारी अपराधियों तक पहुंच जाती थी। इसके बाद कुछ ही मिनटों में खातों से पैसे निकाल लिए जाते थे।

पुलिस के अनुसार गिरोह बेहद संगठित तरीके से साइबर ठगी को अंजाम दे रहा था और लंबे समय से इस नेटवर्क में सक्रिय था।


11 मोबाइल, 13 सिम और 5 बाइक जब्त


छापेमारी के दौरान पुलिस ने आरोपियों के पास से 11 मोबाइल फोन, 13 सिम कार्ड और 5 बाइक बरामद किए हैं। बरामद मोबाइल और सिम कार्ड के जरिए कई अन्य साइबर ठगी मामलों के खुलासे की संभावना जताई जा रही है।

एसपी डॉ. बिमल कुमार ने बताया कि गिरफ्तार अपराधियों का आपराधिक इतिहास भी सामने आया है। आरोपी कृष्णा मंडल पहले भी कई मामलों में जेल जा चुका है, जबकि महेंद्र कुमार मंडल दिल्ली के सफदरगंज थाना क्षेत्र में साइबर अपराध के मामले में जेल जा चुका है।


साइबर हेल्पलाइन 1930 पर संपर्क करने की अपील


इस कार्रवाई का नेतृत्व साइबर डीएसपी आबिद खां ने किया। छापेमारी दल में साइबर थाना प्रभारी रामेश्वर भगत, पु.अ.नि. गुंजन कुमार, स.अ.नि. संजय मुर्मियार, हवलदार हकिमुद्दीन अंसारी, अमरनाथ प्रसाद समेत पुलिस केंद्र के सशस्त्र जवान शामिल थे।

पुलिस ने साइबर थाना में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं एसपी ने आम लोगों से अपील की है कि किसी भी अनजान लिंक, APK फाइल या संदिग्ध मैसेज पर क्लिक न करें। साइबर ठगी की आशंका होने पर तुरंत साइबर हेल्पलाइन 1930 या नजदीकी साइबर थाना से संपर्क करें।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !