Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-04-16

Giridih News : भीषण सड़क हादसा, तीन ट्रकों में लगी आग, ड्राइवर-खलासी जिंदा जले

Giridih News : जिले में गुरुवार सुबह एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा सामने आया है। नेशनल हाईवे पर डुमरी के कुलगो टोल प्लाजा के समीप तीन ट्रकों की आपसी टक्कर के बाद भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते तीनों वाहन धूं-धूं कर जल उठे।
तेज रफ्तार बनी घटना का कारण 

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कोयला लदी एक मिनी ट्रक को पीछे से तेज रफ्तार ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद दोनों वाहनों में आग लग गई, जो कुछ ही देर में पास खड़े एक अन्य ट्रक को भी अपनी चपेट में ले लिया। हादसे के दौरान आग की लपटें इतनी तेज थीं कि किसी को संभलने का मौका तक नहीं मिला। इस दर्दनाक घटना में मिनी ट्रक के ड्राइवर और खलासी जिंदा जल गए।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !