Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-26

Golmuri Firing Breaking: गोलमुरी में युवक पर जानलेवा फायरिंग, बाल-बाल बची मां

Jamshedpur: गोलमुरी थाना क्षेत्र में आपसी विवाद को लेकर जानलेवा फायरिंग का मामला सामने आया है। इस संबंध में थाना क्षेत्र के रहने वाले अमन सिंह ने गोलमुरी थाना में लिखित शिकायत देकर वीर सिंह उर्फ पंडित पर जान मारने की नीयत से गोली चलाने का आरोप लगाया है।

पीड़ित अमन सिंह ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया कि आरोपी वीर सिंह उर्फ पंडित उनके भाई विक्की सिंह को नशा और अन्य बुरी आदतों से दूर रहने की बात को लेकर उनसे नाराज रहता था। इसी विवाद को लेकर आरोपी पहले भी धमकी देता रहा था।


शाम करीब 8:15 बजे अमन सिंह अपने घर के बाहर बैठे थे। उसी दौरान आरोपी स्कूटी से वहां पहुंचा और हाथ में लिए पिस्टल से जान मारने की नीयत से फायरिंग कर दी। हालांकि गोली अमन सिंह को नहीं लगी और उनकी मां बाल-बाल बची, घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

पीड़ित ने आरोप लगाया कि फायरिंग के दौरान आरोपी लगातार धमकी देते हुए फरार हो गया। घटना के बाद स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है।

अमन सिंह ने पुलिस प्रशासन से आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने और परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है। वहीं पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !