Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-01

Gumla Accident: गुमला में दर्दनाक सड़क हादसा, बाइक अनियंत्रित होकर गिरी, एक युवक की मौत

Gumla: गुमला जिले के घाघरा थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे ने एक परिवार की खुशियां छीन लीं। कस्तूरबा विद्यालय के समीप करीब 10 बजे हुई इस घटना में मोटरसाइकिल सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया और आसपास के ग्रामीण तुरंत मदद के लिए जुट गए। ग्रामीणों की सहायता से दोनों घायलों को आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, घाघरा पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद रोहित उरांव को मृत घोषित कर दिया, जिससे परिजनों में कोहराम मच गया।

अनियंत्रित बाइक बनी हादसे की वजह
प्राप्त जानकारी के अनुसार दोदाग गांव निवासी रोहित उरांव अपने साथी सोनू उरांव के साथ मोटरसाइकिल से घाघरा की ओर जा रहे थे। इसी दौरान कस्तूरबा विद्यालय के पास अचानक बाइक का संतुलन बिगड़ गया और वाहन अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर पड़ा। गिरने के कारण दोनों युवक बुरी तरह घायल हो गए। बताया जा रहा है कि हादसा इतना अचानक हुआ कि उन्हें संभलने का मौका तक नहीं मिला और दोनों गंभीर चोटों का शिकार हो गए।

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल, एक की हालत गंभीर
घटना की सूचना मिलते ही मृतक के परिजन अस्पताल पहुंच गए, जहां उनका रो-रोकर बुरा हाल हो गया। वहीं दूसरे घायल सोनू उरांव की स्थिति गंभीर बनी हुई है और उसका इलाज जारी है। इस हादसे के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल है। पुलिस ने मामले को संज्ञान में लेते हुए जांच शुरू कर दी है और हादसे के कारणों की पड़ताल की जा रही है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !