Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-24

Hazaribagh News: चौपारण में 864 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब बरामद, तीन तस्कर गिरफ्तार, दो कारें जब्त

Hazaribagh News: हजारीबाग जिले के चौपारण थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 864 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद की है. इस दौरान तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, जबकि शराब की ढुलाई में इस्तेमाल हो रही दो कारों को भी जब्त कर लिया गया. पुलिस के मुताबिक शुरुआती जांच में शराब की यह खेप बिहार भेजे जाने की तैयारी में थी और पूरे नेटवर्क की जांच जारी है.
गुप्त सूचना के बाद बिछाया गया जाल
पुलिस अधीक्षक को गुरुवार रात सूचना मिली थी कि कमलवार से अम्बाजीत जाने वाले मार्ग पर शराब की खेप एक कार से दूसरी कार में उतारकर बिहार भेजी जाएगी. सूचना मिलने के बाद अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (बरही) राधा प्रेम किशोर के नेतृत्व में विशेष टीम बनाई गई. टीम ने कमलवार मोड़ से आगे अम्बाजीत रोड पर घेराबंदी कर निगरानी शुरू की.

शराब उतारते समय तीन आरोपी दबोचे गए
पुलिस ने मौके पर दो कारों को आमने-सामने खड़ा पाया, जिनकी डिक्की खुली हुई थी. कुछ लोग एक वाहन से दूसरे वाहन में शराब की पेटियां रख रहे थे. पुलिस टीम को देखकर उन्होंने भागने की कोशिश की, लेकिन जवानों ने तीनों को मौके पर ही पकड़ लिया. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान चौपारण के दबगर मोहल्ला निवासी सोनू कुमार दास (35), गया जिले के डोभी थाना क्षेत्र के करमोनी गांव निवासी आशीष कुमार (20) और संतोष कुमार यादव (20) के रूप में हुई है.

864 बोतल शराब जब्त, नेटवर्क की जांच शुरू
तलाशी के दौरान हुंडई वरना कार से ऑफिसर्स चॉइस व्हिस्की की 11 पेटियां और अल्टो कार से सात पेटियां बरामद हुईं. कुल 18 पेटियों में 180 मिलीलीटर की 864 बोतल अंग्रेजी शराब मिली. पुलिस के अनुसार आरोपियों के पास शराब परिवहन से संबंधित कोई वैध दस्तावेज नहीं था. प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि शराब की खेप बगोदर से लाई गई थी और उसे दूसरी कार में लोड कर बिहार भेजने की तैयारी थी. पुलिस ने तीनों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है. जब्त शराब और दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर आगे की जांच की जा रही है. अधिकारियों का कहना है कि हजारीबाग और बिहार सीमा से जुड़े इलाकों में अवैध शराब कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !