Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-09

Hazaribagh Road Accident: भतीजे की शादी में आए चाचा की सड़क हादसे में मौत, खुशियों के बीच पसरा मातम

Hazaribagh Road Accident: भतीजे की शादी में शामिल होने आए एक व्यक्ति की सड़क हादसे में मौत हो जाने से परिवार की खुशियां पलभर में मातम में बदल गईं. नगवां क्षेत्र में तेज रफ्तार टिप्पर की चपेट में आने से विजय रवानी उर्फ कन्हाई राम की मौके पर ही जान चली गई. हादसे के बाद गुस्साए ग्रामीणों और परिजनों ने सड़क जाम कर मुआवजे और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की.
सड़क पार करते वक्त हुआ हादसा
जानकारी के अनुसार, विजय रवानी रामगढ़ से अपने पैतृक गांव नगवां शादी समारोह में शामिल होने पहुंचे थे. बुधवार देर रात वह किसी काम से सड़क पार कर रहे थे. इसी दौरान तेज गति से आए एक टिप्पर ने उन्हें टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जोरदार थी कि उनकी मौके पर ही मौत हो गई.

शादी का माहौल बदला शोक में
हादसे की खबर मिलते ही शादी वाले घर में अफरा-तफरी मच गई. जहां कुछ देर पहले तक शादी की रस्में चल रही थीं, वहीं अचानक मातम छा गया. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया और गांव में भी शोक का माहौल बन गया.

मुआवजे की मांग पर सड़क जाम, जांच में जुटी पुलिस
घटना से नाराज लोगों ने शव को सड़क पर रखकर विरोध प्रदर्शन किया. ग्रामीणों ने पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा देने और दुर्घटना के जिम्मेदार चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग उठाई. सूचना मिलने पर कोर्रा थाना पुलिस मौके पर पहुंची. सदर अंचल अधिकारी आशुतोष कुमार, नगवां मुखिया विनय कुमार मेहता और प्रमुख प्रतिनिधि गणेश कुमार मेहता ने लोगों से बातचीत कर उन्हें शांत कराया. अधिकारियों के आश्वासन के बाद जाम समाप्त हुआ.

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है. अधिकारियों के मुताबिक, टिप्पर और उसके चालक की पहचान कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !