Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-04-08

Hazaribagh Storm: हजारीबाग में आंधी-तूफान का कहर, बिजली का खंभा गिरने से महिला की मौत

Hazaribagh: जिले में आए तेज आंधी-तूफान और बारिश ने एक दर्दनाक हादसे को जन्म दे दिया। विष्णुगढ़ थाना क्षेत्र के बनासो बाजार टांड़ स्थित महामाया मंदिर रोड पर बिजली का खंभा गिरने से एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, महिला बाजार में प्याज बेचने आई थी। इसी दौरान अचानक मौसम बिगड़ गया और तेज आंधी के साथ बारिश शुरू हो गई। देखते ही देखते पास में लगा बिजली का खंभा गिर पड़ा, जिसकी चपेट में आकर महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।

घटना के बाद मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने महिला को तुरंत अस्पताल ले जाने का प्रयास किया, लेकिन उसने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। इस हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

इधर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, हजारीबाग भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुट गई।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !