Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-03-12

Horoscope Today: आज इन राशियों को मिलेगा लाभ, कुछ को रहना होगा सतर्क – जानिए आप के आज का राशिफल

Horoscope Today: आज का यानि गुरुवार के दिन ग्रह-नक्षत्रों की चाल के अनुसार कई राशियों के लिए अवसर लेकर आया है, तो कुछ लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। कहीं आर्थिक लाभ के संकेत हैं तो कहीं कामकाज में व्यस्तता बढ़ सकती है। अगर आप भी जानना चाहते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा, तो पढ़ें सभी 12 राशियों का विस्तृत राशिफल।
मेष (Aries)
आज आपके अटके हुए काम पूरे होने की संभावना है। कार्यक्षेत्र में सहयोग और तालमेल बेहतर रहेगा, जिससे प्रगति के नए अवसर मिल सकते हैं। आर्थिक मामलों में भी लाभ के योग बन रहे हैं। यात्रा से फायदा हो सकता है और माता पक्ष से सहयोग मिलने की संभावना है। मानसिक तनाव कम होगा और दिन सकारात्मक रहेगा।
लकी नंबर: 2, 4, 5

वृष (Taurus)
आज विरोधियों से सावधान रहने की जरूरत है। स्वास्थ्य से जुड़े मामलों में खर्च बढ़ सकता है। लेन-देन करते समय स्पष्टता बनाए रखें। दिन का पहला हिस्सा आपके पक्ष में रहेगा और कारोबार में धीरे-धीरे सुधार देखने को मिल सकता है। अटके हुए कामों को पूरा करने का मौका मिलेगा।
लकी नंबर: 2, 3, 7

मिथुन (Gemini)
आज पहले से तय योजनाएं सफल हो सकती हैं। रुका हुआ पैसा वापस मिलने की संभावना है। सुबह के समय जरूरी काम निपटा लेना फायदेमंद रहेगा। व्यापार और व्यवसाय में स्थिति अनुकूल बनी रहेगी। आर्थिक मामलों में सहयोग और लाभ मिलने के संकेत हैं।
लकी नंबर: 2, 3, 5

कर्क (Cancer)
आज ऊर्जा और उत्साह में वृद्धि होगी। आगे बढ़ने के नए अवसर मिल सकते हैं। हालांकि कुछ आर्थिक दबाव महसूस हो सकता है। किसी प्रिय वस्तु या नए कपड़ों की प्राप्ति हो सकती है। पुराने मित्र से मुलाकात के योग बन रहे हैं। आत्मविश्वास के साथ फैसले लेना लाभदायक रहेगा।
लकी नंबर: 3, 4, 6

सिंह (Leo)
आज धार्मिक और आध्यात्मिक गतिविधियों में रुचि बढ़ सकती है। कामकाज की व्यस्तता के कारण आराम कम मिल पाएगा। मन में अनावश्यक चिंताएं भी हो सकती हैं। हालांकि वरिष्ठ लोगों का सहयोग मिलेगा। अपने काम पर ध्यान केंद्रित रखना जरूरी होगा।
लकी नंबर: 1, 3, 4

कन्या (Virgo) 
आज परिवार का सहयोग आपके काम आसान बना सकता है। व्यापार में नए संपर्क और बेहतर तालमेल से लाभ मिलने की संभावना है। जीवनसाथी या मित्रों के साथ मिलकर किए गए कार्यों में सफलता मिल सकती है। कुछ मामलों में सावधानी बरतना भी जरूरी रहेगा।
लकी नंबर: 2, 5, 7

तुला (Libra)
आज पहले से बनाई गई योजनाएं सफल हो सकती हैं। जोखिम लेने से बचना बेहतर रहेगा। लेन-देन के मामलों में सतर्क रहें। मन में कुछ उलझनें हो सकती हैं, लेकिन समय पर काम पूरा करने से लाभ होगा। पुराने मित्रों से मुलाकात हो सकती है।
लकी नंबर: 3, 6, 8

वृश्चिक (Scorpio)
आज कुछ मामलों में चिंता या तनाव की स्थिति बन सकती है। संतान से जुड़ी परेशानियां या अनावश्यक खर्च बढ़ सकता है। भाइयों के साथ मतभेद होने की संभावना है। हालांकि समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। व्यापार में मेहनत करने से सफलता मिल सकती है।
लकी नंबर: 3, 6, 7

धनु (Sagittarius)
आज व्यापार और कामकाज में बेहतर तालमेल से लाभ मिल सकता है। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। दूसरों के प्रति अच्छा व्यवहार आपके लिए फायदेमंद साबित होगा। धार्मिक या सामाजिक कार्यों में समय और धन खर्च हो सकता है। पुरानी परेशानियों से राहत मिलने के संकेत हैं।
लकी नंबर: 2, 4, 6

मकर (Capricorn)
आज यात्रा के योग बन सकते हैं और इससे भविष्य में लाभ मिलने की संभावना है। कार्यक्षेत्र में विरोधियों से सावधान रहें। कुछ करीबी लोग भी आपके खिलाफ साजिश कर सकते हैं, इसलिए सतर्क रहें। आर्थिक मामलों में धीरे-धीरे सुधार होगा।
लकी नंबर: 4, 5, 6

कुंभ (Aquarius)
आज परिस्थितियां धीरे-धीरे आपके पक्ष में बनने लगेंगी। लोगों से मेलजोल और समझदारी से काम करने पर अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। यात्रा से भी लाभ मिलने के संकेत हैं। उत्साह और सकारात्मक सोच के कारण कार्यों में सफलता मिलेगी।
लकी नंबर: 3, 6, 7

मीन (Pisces)
आज दोपहर के बाद समय आपके पक्ष में हो सकता है। जरूरी काम समय रहते निपटा लेना बेहतर रहेगा। भाइयों या रिश्तेदारों के साथ मतभेद की संभावना है, इसलिए संयम रखें। व्यापार और व्यवसाय में मेहनत का अच्छा परिणाम मिल सकता है। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।
लकी नंबर: 1, 3, 5
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !