Horoscope Today: आज का दिन कुछ राशियों के लिए नई उपलब्धियां लेकर आ सकता है, तो कुछ को धैर्य और समझदारी से आगे बढ़ने की जरूरत होगी. ग्रह-नक्षत्रों की चाल करियर, व्यापार, शिक्षा, परिवार और स्वास्थ्य पर विशेष प्रभाव डाल सकती है. शुभ रंग, शुभ अंक और सरल उपाय के साथ पढ़ें सभी राशियों का दैनिक राशिफल.
मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ).
लाभकारी कार्यों में सक्रियता बनी रहेगी. कामकाज की अधिकता के कारण आराम कम मिल पाएगा. धर्म-कर्म के प्रति रुचि बढ़ेगी. मानसिक और शारीरिक थकान महसूस हो सकती है. जोखिम वाले कार्यों से दूरी बनाकर रखें. शुभ समाचार मिलने के योग हैं.
शुभ रंग: लाल.
शुभ अंक: 3, 6, 8.
उपाय: हनुमान जी को गुड़ और चना अर्पित करें.
वृष (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो).
दूसरों के सहयोग से महत्वपूर्ण कार्य पूरे होंगे. विद्यार्थियों के लिए दिन अनुकूल रहेगा. परिवार का साथ और वरिष्ठजनों का आशीर्वाद मिलेगा. कार्यक्षेत्र में प्रगति के अवसर बनेंगे. अनावश्यक लेन-देन से बचें.
शुभ रंग: सफेद.
शुभ अंक: 6, 7, 9.
उपाय: गाय को हरा चारा खिलाएं.
मिथुन (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह).
समय थोड़ा सावधानी से चलने का संकेत दे रहा है. स्वास्थ्य और मानसिक स्थिति पर ध्यान दें. किसी भरोसेमंद व्यक्ति से निराशा मिल सकती है. महत्वपूर्ण कार्यों को समय रहते पूरा कर लें. फिजूल खर्च से बचना लाभदायक रहेगा.
शुभ रंग: हरा.
शुभ अंक: 3, 4, 8.
उपाय: भगवान गणेश को दूर्वा अर्पित करें.
कर्क (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो).
परिवार का सहयोग आपके आत्मविश्वास को बढ़ाएगा. समाज में मान-सम्मान मिलेगा. आय और व्यय में संतुलन बना रहेगा. संतान पक्ष से सुखद समाचार मिल सकता है. प्रियजनों के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा.
शुभ रंग: क्रीम.
शुभ अंक: 4, 8, 9.
उपाय: शिवलिंग पर जल और बेलपत्र अर्पित करें.
सिंह (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे).
संतान से जुड़ी चिंता दूर होगी. महत्वपूर्ण निर्णय सोच-समझकर लें. जीवनसाथी का सहयोग लाभकारी रहेगा. दोपहर बाद रुके हुए कार्य गति पकड़ेंगे. घर में मेहमानों का आगमन हो सकता है.
शुभ रंग: सुनहरा.
शुभ अंक: 6, 8, 9.
उपाय: सूर्यदेव को अर्घ्य दें.
कन्या (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो).
पुराने मित्र से मुलाकात मन को प्रसन्न करेगी. व्यापार में वृद्धि के संकेत हैं. कार्यक्षेत्र में सम्मान बढ़ेगा. स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें. पारिवारिक मामलों में धैर्य से काम लें और नकारात्मक विचारों से दूर रहें.
शुभ रंग: हरा.
शुभ अंक: 2, 4, 9.
उपाय: जरूरतमंद को हरी सब्जी या फल दान करें.
तुला (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते).
माता पक्ष से लाभ मिलने के योग हैं. धार्मिक कार्यों में समय और धन खर्च हो सकता है. खान-पान में लापरवाही न करें. कार्यक्षेत्र में आ रही बाधाएं दूर होंगी और सफलता का मार्ग प्रशस्त होगा.
शुभ रंग: गुलाबी.
शुभ अंक: 6, 8, 9.
उपाय: मां लक्ष्मी की पूजा कर सफेद मिठाई का भोग लगाएं.
वृश्चिक (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू).
नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं. यात्रा लाभदायक रहेगी. पुरानी भूलों से सीख लेकर आगे बढ़ें. स्वास्थ्य का ध्यान रखें. मेल-मिलाप और सहयोग से कार्यों में सफलता मिलेगी. समाज में प्रतिष्ठा बढ़ेगी.
शुभ रंग: लाल.
शुभ अंक: 2, 6, 7.
उपाय: गुड़ और मसूर दाल का दान करें.
धनु (ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे).
कुछ आर्थिक चुनौतियां सामने आ सकती हैं, लेकिन अवसर भी मिलेंगे. नई वस्तु या उपहार मिलने के योग हैं. धार्मिक यात्रा का संयोग बन सकता है. आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ें और अपने कार्यों को प्राथमिकता दें.
शुभ रंग: पीला.
शुभ अंक: 3, 7, 9.
उपाय: भगवान विष्णु को पीले पुष्प अर्पित करें.
मकर (भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी).
कामकाज की व्यस्तता बनी रहेगी. किसी प्रिय वस्तु की प्राप्ति हो सकती है. साझेदारी के कार्यों में लाभ मिलेगा. पहले से बनाई गई योजनाएं सफल होंगी. किसी महत्वपूर्ण कार्य के लिए यात्रा करनी पड़ सकती है.
शुभ रंग: नीला.
शुभ अंक: 6, 7, 8.
उपाय: शनि देव को सरसों का तेल अर्पित करें.
कुंभ (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा).
मन में उलझनें और असंतोष बना रह सकता है. आलस्य छोड़कर अपने कार्यों पर पूरा ध्यान दें. धैर्य और संयम से लिया गया निर्णय भविष्य में लाभ देगा. जल्दबाजी से बचें और सही समय का इंतजार करें.
शुभ रंग: आसमानी.
शुभ अंक: 2, 5, 7.
उपाय: पक्षियों को दाना और जल रखें.
मीन (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची).
पूर्व नियोजित कार्य आसानी से पूरे होंगे. जोखिम वाले निर्णयों से दूरी बनाएं. महत्वपूर्ण कार्य समय पर पूरे करने का प्रयास करें. उत्साह और आत्मविश्वास बना रहेगा. स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और सफलता मिलने के योग हैं.
शुभ रंग: पीला.
शुभ अंक: 3, 7, 8.
उपाय: भगवान विष्णु के मंत्रों का जप करें.
धैर्य, सकारात्मक सोच और सही समय पर उठाया गया कदम सफलता की राह को और आसान बना सकता है.