IPL 2026: IPL 2026 के आज के 24वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस का सामना पंजाब किंग्स से होने जा रहा है। जहां मुंबई लगातार तीन हार के बाद दबाव में है, वहीं पंजाब किंग्स शानदार फॉर्म में है। ऐसे में यह मुकाबला मुंबई के लिए “करो या मरो” जैसा बन गया है, जबकि पंजाब अपनी जीत की लय को बरकरार रखना चाहेगी।
रोहित शर्मा की फिटनेस पर सस्पेंस, टीम को बड़ी उम्मीद
मुंबई इंडियंस के लिए सबसे बड़ी चिंता कप्तान रोहित शर्मा की फिटनेस है, जो पिछले मैच में हैमस्ट्रिंग चोट के कारण मैदान से बाहर चले गए थे। हालांकि उन्होंने वानखेड़े स्टेडियम में अभ्यास करते जरूर दिखाई दिए, लेकिन उनकी मैच में उपलब्धता अभी भी तय नहीं है। टीम को उनकी वापसी का इंतजार है, क्योंकि मौजूदा हालत में मुंबई को एक मजबूत शुरुआत की सख्त जरूरत है।
मुंबई की कमजोरी, पावरप्ले और मध्यक्रम का संघर्ष
मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन इस सीजन में पावरप्ले में बेहद कमजोर रहा है, चाहे गेंदबाजी हो या बल्लेबाजी। जसप्रीत बुमराह, ट्रेंट बोल्ट और हार्दिक पंड्या जैसे दिग्गज अब तक प्रभाव नहीं डाल पाए हैं। वहीं बल्लेबाजी में सूर्यकुमार यादव और तिलक वर्मा अपेक्षा के अनुरूप प्रदर्शन नहीं कर सके, जिससे टीम का मध्यक्रम दबाव में आ गया है।
पंजाब की मजबूती, दमदार बल्लेबाजी के साथ संतुलित टीम
दूसरी ओर, श्रेयस अय्यर की कप्तानी में पंजाब किंग्स शानदार लय में है और चार मैचों में 7 अंक के साथ मजबूत स्थिति में है। प्रभसिमरन सिंह और प्रियांश आर्य की ओपनिंग जोड़ी बेहतरीन प्रदर्शन कर रही है, जबकि टीम का बल्लेबाजी क्रम काफी संतुलित नजर आ रहा है। हालांकि अर्शदीप सिंह की गेंदबाजी थोड़ी महंगी रही है, लेकिन टीम का समग्र प्रदर्शन उसे इस मुकाबले में मजबूत दावेदार बनाता है।