IPL 2026: IPL 2026, का वाँ और आज के दिन का दूसरा मुकाबला MI Vs RCB के बीच खेला जाएगा और इस मैच में रोहित शर्मा और विराट कोहली के बीच जबरदस्त टक्कर देखने को मिलेगी। दिलचस्प बात ये है कि दोनों दिग्गज खिलाड़ी हाल ही में Vaibhav Suryavanshi के शानदार प्रदर्शन से हार का सामना कर चुके हैं। अब दोनों ही कप्तान अपनी-अपनी टीम को जीत की राह पर लाकर उस हार का बदला लेने के इरादे से उतरेंगे।
वानखेड़े में होगा हाई-वोल्टेज ड्रामा
12 अप्रैल की शाम Mumbai Indians और Royal Challengers Bengaluru के बीच मुकाबला Wankhede Stadium में खेला जाएगा। इस मैच में सिर्फ टीमों की टक्कर ही नहीं होगी, बल्कि कई व्यक्तिगत मुकाबले भी देखने को मिलेंगे, रोहित बनाम विराट, विराट बनाम जसप्रीत बुमराह और रोहित बनाम जोश।
रन मशीन vs हिटमैन,कौन पड़ेगा किस पर भारी
अगर आमने-सामने के आंकड़ों की बात करें तो विराट कोहली रन बनाने में आगे हैं। MI vs RCB के 35 मुकाबलों में उन्होंने 35.39 की औसत और 133.19 के स्ट्राइक रेट से लगभग 1000 रन बनाए हैं। वहीं रोहित शर्मा ने 848 रन 27.35 की औसत और 136.99 के स्ट्राइक रेट से बनाए हैं। विराट के नाम 8 अर्धशतक हैं, जबकि रोहित ने 7 फिफ्टी लगाई है, यानी मुकाबला कांटे का है।
कोहली vs बुमराह, गेंद और बल्ले की जंग
Virat Kohli और Jasprit Bumrah के बीच IPL में 17 बार भिड़ंत हो चुकी है। इन पारियों में कोहली ने 150 रन बनाए हैं, लेकिन बुमराह ने उन्हें 5 बार पवेलियन भी भेजा है। यानी यहां गेंदबाज का पलड़ा थोड़ा भारी नजर आता है।
किसका रहेगा दबदबा
रोहित बनाम हेजलवुड की भिड़ंत अभी नई है, जहां Rohit Sharma ने एक पारी में सिर्फ 6 रन बनाए हैं। वहीं टीम रिकॉर्ड की बात करें तो Mumbai Indians का पलड़ा भारी है, 35 मैचों में 21 जीत उनके नाम हैं, जबकि Royal Challengers Bengaluru ने 14 मुकाबले जीते हैं। अब देखना दिलचस्प होगा कि इस बार बाजी कौन मारता है।