Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-03-09

Income Tax: मीशो को इनकम टैक्स का बड़ा झटका, 1500 करोड़ रुपये की टैक्स डिमांड नोटिस जारी

Income Tax: ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म मीशो को आयकर विभाग की ओर से बड़ा झटका लगा है। विभाग ने असेसमेंट ईयर 2023-24 के लिए कंपनी को करीब 1500 करोड़ रुपये का टैक्स नोटिस जारी किया है। इस संबंध में कंपनी ने 7 मार्च को स्टॉक एक्सचेंज को दी गई जानकारी में बताया कि उसे विभाग से यह डिमांड नोटिस मिला है।

आय कम दिखाने का लगाया आरोप
आयकर विभाग ने नोटिस में आरोप लगाया है कि कंपनी ने अपनी आय को वास्तविक से कम दिखाया है। इसी आधार पर विभाग ने यह टैक्स डिमांड जारी की है। हालांकि मीशो का कहना है कि वह इस आदेश से सहमत नहीं है और इसे कानूनी तौर पर चुनौती देगी।

पहले भी मिल चुका है ऐसा ही नोटिस
कंपनी के मुताबिक, इससे पहले भी असेसमेंट ईयर 2022-23 के लिए इसी तरह का टैक्स डिमांड ऑर्डर जारी किया गया था। उस मामले में भी कंपनी ने कानूनी प्रक्रिया का सहारा लिया था।

कर्नाटक हाई कोर्ट में मामला लंबित
स्टॉक एक्सचेंज फाइलिंग के अनुसार, पिछले मामले को लेकर कंपनी ने कर्नाटक हाई कोर्ट का रुख किया था। अदालत ने 17 अप्रैल 2025 को उस डिमांड नोटिस पर अंतरिम रोक लगा दी थी। फिलहाल वह मामला अभी भी अदालत में विचाराधीन है।

कानूनी विकल्पों पर विचार कर रही कंपनी
मीशो ने कहा है कि वह नए नोटिस के संबंध में भी सभी कानूनी विकल्पों पर विचार कर रही है और उचित कानूनी प्रक्रिया के तहत इसका जवाब देगी। कंपनी को उम्मीद है कि अदालत में उसे राहत मिलेगी।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !