Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-03-27

Iran - Isarel War: ईरान-इजरायल तनाव के बीच ट्रंप का बयान, मोदी संग मिलकर सुलझाएंगे हर वैश्विक संकट

Iran - Isarel War: पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा बयान सामने आया है. उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ अपने मजबूत रिश्तों का जिक्र करते हुए कहा कि दोनों देश मिलकर किसी भी बड़े संकट का समाधान निकाल सकते है. यह बयान ऐसे समय में आया है जब ईरान और इजरायल के बीच टकराव से वैश्विक चिंता बढ़ गई है.
ट्रंप-मोदी की बातचीत दोनों साथ मिलकर करेंगे हर चुनौती के सामना
हाल ही में डोनाल्ड ट्रंप और नरेंद्र मोदी के बीच फोन पर बातचीत हुई, जिसमें पश्चिम एशिया की मौजूदा स्थिति पर चर्चा की गई. इस दौरान ट्रंप ने कहा कि भारत और अमेरिका के संबंध लगातार मजबूत हो रहे हैं, और दोनो नेता मिलकर हर चुनौती का सामना कर सकते है. वहीं, प्रधानमंत्री मोदी ने साफ कहा कि भारत हमेशा शांति और स्थिरता के पक्ष में रहा है. उन्होंने युद्ध को जल्द खत्म करने की जरूरत पर जोर दिया और क्षेत्र में शांति बहाल करने के लिए हर संभव सहयोग देने की बात कही.

ईरान को चेतावनी और बढ़ता सैन्य तनाव
ईरान के साथ चल रहे तनाव के बीच ट्रंप ने स्ट्रेट ऑफ हॉर्मिज को खोलने के लिए दी गई समयसीमा को 6 अप्रैल तक बढ़ा दिया है. उन्होंने यह भी कहा कि फिलहाल ईरानी ऊर्जा ठिकानों पर हमले रोके गए हैं, लेकिन बातचीत में अभी भी कोई ठोस नतीजा नहीं निकला है. दूसरी ओर, क्षेत्र में सैन्य गतिविधियां जारी हैं. खाड़ी के पास अमेरिकी सैनिकों की तैनाती बढ़ाई गई है, जबकि इजरायल ने दक्षिणी लेबनान में हिज्बुल्लाह के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है.

ऊर्जा संकट का खतरा और वैश्विक चिंता
विशेषज्ञों का मानना है कि यह पूरा तनाव वैश्विक ऊर्जा संकट का कारण बन सकता है. ईरान का स्ट्रेट ऑफ हॉर्मिज पर नियंत्रण मजबूत होने से कच्चे तेल की सप्लाई प्रभावित हो सकती है, जिससे अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमतें बढ़ने का खतरा है. इसी वजह से अमेरिका भारत जैसे बड़े और उभरते देश के साथ मिलकर इस स्थिति को संभालने की कोशिश कर रहा है.

हमलों के बीच तनावपूर्ण माहौल
वर्तमान स्थिति में इजरायल में लगातार मिसाइल हमलों के सायरन बज रहे हैं. वहीं, खाड़ी देशों को इन हमलों को रोकने के लिए सक्रिय रहना पड़ रहा है. ईरान की राजधानी और अन्य इलाकों में भी हमलों की खबरें हैं, जिससे पूरे क्षेत्र में तनाव और अनिश्चितता का माहौल बना हुआ है.

पश्चिम एशिया में जारी यह संकट अब वैश्विक स्तर पर असर डालने लगा है और दुनिया की नजरें इस पर टिकी हुई है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !