Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-05-18

JSCA Elections: JSCA चुनाव में अजय नाथ शाहदेव ग्रुप की बड़ी जीत, सभी उम्मीदवारों ने मारी बाज़ी

झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) के चुनाव में अजय नाथ शाहदेव ग्रुप ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सभी पदों पर कब्जा जमा लिया है।
रांची: झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) के चुनाव में अजय नाथ शाहदेव ग्रुप ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सभी पदों पर कब्जा जमा लिया है। अध्यक्ष पद के लिए अजय नाथ शाहदेव ने जीत दर्ज की, जबकि उनके साथियों संजय पांडे, सौरव तिवारी, शहनवाज नदीम सहित अन्य उम्मीदवारों ने भी जीत हासिल की है।

JSCA चुनाव में दो प्रमुख गुट मैदान में थे—अजय नाथ शाहदेव ग्रुप और एसके बेहरा ग्रुप। जहां अजय नाथ शाहदेव ग्रुप ने अपने प्रभाव और कार्यों के बल पर चुनाव लड़ा, वहीं एसके बेहरा ग्रुप को झारखंड पुलिस के आईजी अखिलेश झा और जेएससीए के पूर्व सर्वेसर्वा अमिताभ चौधरी के करीबी माने जाने वाले रंजीत सिंह का समर्थन प्राप्त था।

बताया जा रहा है कि कुल लगभग 700 सदस्यों ने मतदान में हिस्सा लिया, जिनमें से करीब 60 प्रतिशत वोट अजय नाथ शाहदेव और उनके ग्रुप के पक्ष में गए, जबकि 40 प्रतिशत मतदाताओं ने एसके बेहरा ग्रुप को समर्थन दिया।

इस जीत के साथ अजय नाथ शाहदेव ग्रुप ने JSCA में अपनी पकड़ और मजबूत कर ली है, और आने वाले वर्षों में झारखंड क्रिकेट के प्रशासनिक भविष्य को लेकर बड़ी जिम्मेदारी उनके कंधों पर आ गई है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !