Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-03-17

Jambu Akhada Bhalubasa: भालूबासा में रामनवमी महोत्सव की धूम, 19 से 28 मार्च तक भव्य धार्मिक आयोजन

Jamshedpur: भालूबासा स्थित श्री श्री बजरंग विजय मंदिर, जम्बू अखाड़ा में चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर 19 से 28 मार्च 2026 तक दस दिवसीय भव्य रामनवमी महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। महोत्सव का शुभारंभ 19 मार्च को नव संवत्सर के साथ श्री हरि राम नाम संकीर्तन से होगा, जबकि समापन 28 मार्च को भव्य विसर्जन शोभा यात्रा के साथ किया जाएगा।
आयोजन के तहत 19 से 21 मार्च तक 48 घंटे का अखंड कीर्तन आयोजित होगा। इसके बाद 22 और 23 मार्च को 36 घंटे का संपूर्ण रामायण पाठ किया जाएगा। 24 मार्च को संध्या 5 बजे भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी, जिसमें आकर्षक झांकियां, बाजा-गाजा और आतिशबाजी विशेष आकर्षण का केंद्र रहेंगे।

25 से 27 मार्च तक महासप्तमी, महाअष्टमी और रामनवमी के अवसर पर हनुमान पूजन, ध्वजा एवं शस्त्र पूजन, आरती तथा अखाड़ा के खिलाड़ियों द्वारा पारंपरिक करतबों का प्रदर्शन किया जाएगा। साथ ही विभिन्न शहरों से आए कलाकारों द्वारा भजन संध्या का भी आयोजन किया जाएगा।

महोत्सव के अंतिम दिन 28 मार्च को निकलने वाली विसर्जन शोभा यात्रा में डंका-ताशा, ढाकी दल और दुलदुली बाजा के साथ भगवान बुद्ध, श्रवण कुमार, महाराणा प्रताप और छत्रपति शिवाजी महाराज की जीवंत झांकियां आकर्षण का केंद्र रहेंगी।

आयोजन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए सीसीटीवी निगरानी की व्यवस्था की गई है। श्रद्धालुओं के लिए भोग-प्रसाद एवं शीतल जल की समुचित व्यवस्था भी की जाएगी।

जम्बू अखाड़ा समिति ने सभी श्रद्धालुओं से इस भव्य धार्मिक आयोजन में शामिल होकर पुण्य लाभ प्राप्त करने की अपील की है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !