Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-03-15

Jammu Kashmir News: उरी में आतंकी घुसपैठ नाकाम, मुठभेड़ में पाकिस्तानी आतंकी ढेर

Jammu Kashmir News: उरी सेक्टर में भारतीय सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस के संयुक्त ऑपरेशन से पाकिस्तान की आतंकी घुसपैठ को नाकाम कर दिया है। मुठभेड़ में सेना ने पाकिस्तानी आतंकी को सफलता पूर्वक मार गिराया। 
पुलिस से मिकी खुफिया जानकारी के बाद हरकत में आई सेना 
भारतीय सेना ने जम्मू-कश्मीर पुलिस से मिली खुफिया जानकारी के आधार पर 14 और 15 मार्च की रात बारामुला के बुच्छर में होने वाली घुसपैठ को पुलिस के साथ मिल कर किये गए सयुंक्त ऑपरशन में नाकाम कर दिया। ऑपेरेशन के दौरान घने जंगल वाले क्षेत्र में संदिग्ध आतंकी गतिविधि नजर आई। इसके बाद सेना ने इलाके की घेराबंदी कर आतंकी को आत्मसमर्पण के लिए ललकारा। हालांकि, आतंकी ने जवाब में अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। सुरक्षा बलों की जवाबी कार्रवाई में आतंकी को मार गिराया गया।

भारी मात्रा में हथियार बरामद, सर्च ऑपरेशन जारी
मुठभेड़ में आतंकी को मार गिराने के बाद उसके पास से एक राइफल, पिस्तौल और भरी मात्रा में गोला बारूद सहित अन्य युद्ध सामग्री बरामद की गई है। पूरे इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी है, जिससे यह पता लगाया जा सके कि कहीं और आतंकी तो छिपे नहीं हैं।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !