Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-03

Jamshedpur Band Impact: जमशेदपुर बंद का असर कम हुआ, सामान्य होने लगी शहर की रफ्तार, देखें VIDEO

Jamshedpur Band Impact: जमशेदपुर में आहूत बंद का असर दोपहर बाद धीरे-धीरे कम होने लगा. बंद के कारण सुबह से प्रभावित जनजीवन में राहत दिखी और शहर के कई इलाकों में सामान्य गतिविधियां शुरू हो गईं. सड़कों पर ऑटो का परिचालन शुरू होने से यात्रियों को भी राहत मिली.

सुबह बंद के कारण अधिकांश ऑटो चालक वाहन लेकर बाहर नहीं निकले थे. दोपहर बाद स्थिति सामान्य होने पर ऑटो सड़कों पर उतरने लगे और प्रमुख मार्गों पर यात्रियों की आवाजाही बढ़ गई.

बाजारों और चौक-चौराहों पर बढ़ी चहल-पहल
बाजारों तथा प्रमुख चौक-चौराहों पर भी धीरे-धीरे लोगों की आवाजाही बढ़ने लगी. कई इलाकों में दुकानें खुलने लगीं और बंद के दौरान पसरा सन्नाटा कम होता दिखा. प्रशासन की सतर्कता के बीच किसी बड़ी अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली.



संवेदनशील इलाकों में पुलिस की गश्त जारी
बंद के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल लगातार सक्रिय रहा. संवेदनशील इलाकों, प्रमुख बाजारों और चौक-चौराहों पर पुलिस गश्त करती रही. प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने और किसी भी अफवाह पर ध्यान नहीं देने की अपील की है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !