Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-09-16

Jamshedpur Breaking: जमशेदपुर में महिला से पर्स की छिनतई, बाइक सवार बदमाश फरार

Jamshedpur Breaking: गोलमुरी थाना अंतर्गत एनएमएल पानी टंकी के पास मंगलवार रात बाइक सवार बदमाशों ने महिला से पर्स की छिनतई कर ली. घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश साकची की ओर फरार हो गए. इधर, घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और इसकी सूचना पुलिस को दी गई.
सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और महिला को थाना ले गई जहां महिला ने लिखित शिकायत की. पीड़ित रुपाली महतो ने बताया कि वह पिपला की रहने वाली है और किसी काम से गोलमुरी आई थी. वह अपने पति के साथ वापस घर जा रही थी तभी पीछे से बाइक पर सवार दो युवक पहुंचे जिनमें से एक ने पर्स छीना और फरार हो गया.

रुपाली के अनुसार पर्स में मोबाइल, रुपये और कई जरूरी कागजात थे. फिलहाल पुलिस आस-पास लगे सीसीटीवी फूटेज की जांच कर आरोपियों की पहचान करने में जुटी है. यह पहला मामला नहीं है जब महिला से पर्स की छिनतई की गई हो. इसके पहले नीलडीह के पास बाइक सवार बदमाशों ने टाटा स्टील कर्मी की पत्नी से भी पर्स लूटने का प्रयास किया था. उस घटना में महिला बाइक से गिरकर घायल भी हुई थी.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !