Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-09-15

Jamshedpur Breaking: बर्मामाइंस में भीषण सड़क हादसा, TMH में इलाज के दौरान 25 वर्षीय युवक की मौत

Jamshedpur Breaking: जमशेदपुर स्थित बर्मामाइंस के सुनसुनिया गेट के पास कुछ देर पहले हुए भीषण सड़क हादसे में घायल युवक की TMH में इलाज के दौरान मौत हो गई. मृतक की पहचान बारीगोड़ा निवासी 25 वर्षीय सागर गोप के रूप में हुई है.

बताया जा रहा है कि सागर अपने दो दोस्तों के साथ बाइक से साकची की ओर से बर्मामाइंस जा रहा था. इसी दौरान बर्मामाइंस की ओर से आ रहे ट्रेलर की चपेट में उसकी स्प्लेंडर बाइक आ गई.

हादसा इतना गंभीर था कि बाइक और सागर दोनों ट्रेलर के पिछले चक्के में फंस गए. वहां से गुजर रहे लोगों ने किसी तरह सागर को बाहर निकाला और ऑटो से TMH भेजा, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.

घटना की जानकारी मिलते ही परिजन TMH पहुंचे. युवक की मौत की खबर के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. वहीं, हादसे से गुस्साए लोगों ने घटनास्थल पर बैठकर धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !