Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-04-02

Jamshedpur Breaking: बिष्टुपुर में पत्नी से विवाद के बाद पति ने कि कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या


बीती रात शराब पीकर हुआ था पत्नी से विवाद
जानकारी के अनुसार, छोटू कुमार ने बीती रात काफी शराब पी थी। इसी दौरान उसकी पत्नी के साथ विवाद भी हुआ। फिर सुबह होने बाद फिर एक बार पत्नी से छोटू कुमार का विवाद हुआ था। जिसके बाद पत्नी सुबह काम पर चली गई।

पत्नी के काम से लौटने पर खुला मामला
काम से लौटते के बाद जब पत्नी ने घर का दरवाजा खटखटाया, लेकिन छोटू कुमार ने दरवाजा नहीं खोला। इस पर पत्नी ने आस-पास के लोगों को बुलाया।

दरवाजा खोलते ही सामने आया दर्दनाक दृश्य
लोगों की मदद से जब दरवाजा खोला गया, तो अंदर का दृश्य देखकर सभी हैरान रह गए। छोटू कुमार का अंडर कमरे में फंदे से लटकता शव मिला। जिसे देखकर पत्नी स्तब्ध रह गई।

पुलिस जांच में जुटी, आत्महत्या की आशंका
घटना की सूचना मिलने के बाद बिष्टुपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक तौर पर मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं से जांच कर रही है।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !