Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-06-02

Jamshedpur Crime News: कदमा में महिला से डेढ़ लाख की सोने की चेन झपटी, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

Jamshedpur Crime News: जमशेदपुर में चेन स्नैचिंग की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। ताजा मामला कदमा थाना क्षेत्र का है, जहां मंगलवार शाम बाइक सवार दो बदमाशों ने सड़क पर टहल रही एक महिला के गले से सोने की चेन झपट ली और फरार हो गए।


पीड़िता ने घटना की लिखित शिकायत कदमा थाना में दर्ज कराई है। महिला ने बताया कि वह टीएमएच में नर्स के पद पर कार्यरत हैं और मूल रूप से ओडिशा की रहने वाली हैं। वर्तमान में वह ओल्ड प्रोफेशनल फ्लैट में रहती हैं।


मंगलवार शाम वह घर से टहलने निकली थीं। इसी दौरान पीछे से बाइक पर सवार दो युवक पहुंचे और उनके गले से सोने की चेन छीनकर बिष्टुपुर की ओर भाग निकले। महिला के अनुसार छीनी गई चेन की कीमत करीब 1.50 लाख रुपये है।

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की। पुलिस के अनुसार वारदात सीसीटीवी फुटेज में कैद हुई है। फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। फिलहाल मामले की जांच जारी है।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !