Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-10

Jamshedpur Crime News: जमशेदपुर पुलिस की कार्रवाई, 510 ग्राम गांजा के साथ तस्कर “दिलखुश” गिरफ्तार

Jamshedpur Crime News: जमशेदपुर में नशीले पदार्थों के अवैध कारोबार के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत परसुडीह थाना पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने उसके पास से 510 ग्राम गांजा बरामद किया है. गिरफ्तार आरोपी की पहचान शशि कुमार भगत उर्फ दिलखुश के रूप में हुई है.

सिटी एसपी ललित कुमार मीणा ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि परसुडीह थाना क्षेत्र में खखरीपाड़ा से जादुगोड़ा जाने वाले मार्ग पर गांजा की खरीद-बिक्री हो रही है. सूचना मिलने के बाद अधिकारियों को इसकी जानकारी दी गई और सत्यापन के लिए छापेमारी टीम तैयार की गई.

टीम ने बताए गए स्थान पर पहुंचकर निगरानी शुरू की. इसी दौरान पुलिस को एक व्यक्ति संदिग्ध गतिविधि में नजर आया. पुलिस ने उसे रोककर पूछताछ की और उसकी तलाशी ली. तलाशी के दौरान उसके पास से 510 ग्राम गांजा मिला. इसके बाद गांजा जब्त कर शशि कुमार भगत उर्फ दिलखुश को गिरफ्तार कर लिया गया.



पुलिस की शुरुआती जांच में आरोपी के गांजा के अवैध कारोबार से जुड़े होने की जानकारी सामने आई है. अब पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि उसे गांजा कहां से मिलता था और वह किन लोगों तक इसकी सप्लाई करता था. इस कारोबार से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है.

पुलिस अधिकारियों ने कहा कि जमशेदपुर में नशीले पदार्थों की खरीद-बिक्री और तस्करी के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा. पुलिस का फोकस नशे के नेटवर्क से जुड़े लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ कार्रवाई करने पर है.



परसुडीह में हुई इस कार्रवाई के बाद अवैध नशीले पदार्थों के कारोबार से जुड़े लोगों में हड़कंप है. पुलिस आरोपी से पूछताछ के आधार पर मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !